Breaking News

जेबकटी कर जेब से 45 हजार रूपये चुराने वाला आटो चालक गिरफ्तार, चुराये हुये रूपयों में से नगद 25 हजार रूपये जप्त श्रम वीर भारत न्यूज़ जबलपुर सिटी न्यूज

 जेबकटी कर जेब से 45 हजार रूपये चुराने वाला आटो चालक गिरफ्तार, चुराये हुये रूपयों में से नगद 25 हजार रूपये जप्त

श्रम वीर भारत न्यूज़ जबलपुर सिटी न्यूज

       

जेबकटी कर जेब से 45 हजार रूपये चुराने वाला आटो चालक गिरफ्तार, चुराये हुये रूपयों में से नगद 25 हजार रूपये जप्त श्रम वीर भारत न्यूज़ जबलपुर सिटी न्यूज

जेबकटी कर जेब से 45 हजार रूपये चुराने वाला आटो चालक गिरफ्तार, चुराये हुये रूपयों में से नगद 25 हजार रूपये जप्त श्रम वीर भारत न्यूज़ जबलपुर सिटी न्यूज

      

 थाना लार्डगंज में दिनॉक 29-9-21 को रात 9 बजे मनू यादव उम्र 27 वर्ष निवासी पौनिया स्लीमनाबाद जिला कटनी ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनॉक 25-9-21 को अपने गॉव से जबलपुर मॉ की दवा खरीदने आया था, दोपहर 12 बजे एक सवार आटो में दमोहनाका से रानीताल चौराहा आने के लिये बैठा था, 12-15 बजे रानीताल चौक मे आटो से उतर गया तथा पैदल गोल बाजार तरफ जाने लगा, तब उसने देखा कि उसके जींस पैट के पीछे की जेब में रखा उसका पर्स जिसमें नगद 45 हजार रूपये व आधारकार्ड रखा था गायब था। मॉ की तबियत खराब होने के कारण रिपोर्ट करने नहीं आया था। रिपोर्ट पर धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

   पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्री रोहित काशवानी (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण/अपराध श्री गोपाल खाण्डेल तथा  नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री दीपक मिश्रा के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी थाना प्रभारी लार्डगंज श्री प्रफुल्ल श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।

See also  पुलिस अधीक्षक जबलपुर के प्रतिवेदन पर बदमाश द्वारा कब्जा की हुई शासकीय भूमि कब्जामुक्त By manu mishra may,21,2022 shramveetbharat

                गठित टीम द्वारा सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये, मिले सी.सी. टीव्ही फुटेज के आधार पर पतासाजी करते हुये सरगर्मी से तलाश कर आमिर खान उर्फ निक्की  पिता शेख महबूब उम्र 25 वर्ष निवासी आजाद नगर मोहरिया को अभिरक्षा मे लेकर सघन पूछताछ की जिसने घटना कारित करना स्वीकार किया,  आरोपी की निशादेही पर चुराये  हुये रूपयो में से नगद 25 हजार रूपये जप्त करते हुये आरोपी को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 उल्लेखनीय भूमिका – आरोपी को सरगर्मी से तलाश कर गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी लार्डगंज श्री प्रफुल्ल श्रीवास्तव के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक अरविंद सिंह आरक्षक विकास, मानवेन्द्र एवं क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक रमाकांत मिश्रा, प्रधान आरक्षक रूस्तम अली, मुकेश पाटकर, सायबर सेल के आरक्षक दुगेश  की सराहनीय भूमिका रही।

  • थाना पाटन अंतर्गत  दुराचार के प्रकरण में विगत 2 वर्ष से फरार ईनामी आरोपी गिरफ्तार
See also  थाना संजीवनीनगर अंतर्गत हुई 4 नकबजनियों का खुलासा, 3 शातिर नकबजन गिरफ्तार चुराये हुये सोने चांदी के जेवर एवं अन्य इलेक्ट्रानिक सामान कीमती 7 लाख रूपये का जप्त*

    सिद्धि रत्न एवं ज्योतिष पंडित मनु मिश्रा ज्योतिष आचार्य संपर्क करें ज्योतिष की सभी समस्याओं का निदान 25 वर्षों का अनुभव के साथ

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights