Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

तीन साल में 5.2 लाख ईवी बिकीं:2023 में लॉन्च होंगी 10 से लेकर 60 लाख तक की इलेक्ट्रिक कारें

देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) का चलन तेजी से बढ़ रहा है। पेट्रोल-डीजल महंगे होने और ईवी पर सरकार की ओर से मिलने वाली सब्सिडी इसकी सबसे बड़ी वजह है। मिनिस्ट्री ऑफ हेवी इंडस्ट्री के अनुसार देश में बीते तीन साल में 5.2 लाख इलेक्ट्रिक व्हीकल बिकी हैं।

इंडिया एनर्जी स्टोरेज एलायंस का अनुमान है कि आगामी सालों में भारतीय ईवी इंडस्ट्री सालाना 36% की दर से बढ़ेगी। इसे देखते हुए ऑटोमोबाइल कंपनियां 2023 में कई नए इलेक्ट्रिक व्हीकल मॉडल बाजार में उतारने वाली हैं। इनकी कीमत 10 से 60 लाख रुपए के बीच होंगे।

बीएमडब्ल्यू IX1

  • ड्युअल इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आएगी
  • सेगमेंट: प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी
  • संभावित लॉन्चिंग: दूसरी छमाही में
  • रेंज: 438 किलोमीटर
  • पावर आउटपुट: 313 बीएचपी
  • कीमत : 60-65 लाख रुपए
See also  रेल टिकट पर सीनियर सिटीजन को नहीं मिलेगी छूट:रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले- रेलवे की हालत फिलहाल अच्छी नहीं

एमजी एयर ईवी

  • सिंगल फ्रंट-एक्सल फिटेड इलेक्ट्रिक मोटर
  • सेगमेंट: कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार
  • संभावित लॉन्चिंग: पहली छमाही में
  • रेंज: 200-300 किलोमीटर
  • पावर आउटपुट: 68 बीएचपी
  • कीमत : 10 लाख रुपए से शुरू

टाटा अल्ट्रोज ईवी

  • जिपट्रॉन हाई-वोल्टेज टेक्नोलॉजी के साथ
  • सेगमेंट: प्रीमियम हैचबैक कार
  • संभावित लॉन्चिंग: जनवरी में
  • रेंज: 250-300 किलोमीटर
  • पावर आउटपुट: 127.2 बीएचपी
  • कीमत : 14 लाख रुपए शुरू

महिंद्रा एक्सयूवी 400 ईवी

  • महिंद्रा एंड महिंद्रा की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी
  • सेगमेंट: मिड साइज एसयूवी
  • संभावित लॉन्चिंग: जनवरी में
  • रेंज: 456 किमी
  • पावर आउटपुट: 147.51 बीएचपी
  • कीमत : 17-20 लाख रुपए

सिट्रोएन ईसी 3

  • 30.2 किलोवॉट आवर बैटरी पैक वाली कार
  • सेगमेंट: प्रीमियम हैचबैक कार
  • संभावित लॉन्चिंग: पहली तिमाही में
  • रेंज: 350 किलोमीटर तक
  • पावर आउटपुट: 86 बीएचपी
  • कीमत : 12 लाख रुपए शुरू
See also  2022 में स्टॉक की कीमतों में 163% की उछाल

ह्युंडई आयनिक 5 ईवी

  • 58 किलोवॉट और 72.6 किलोवॉट बैटरी पैक वाली कार
  • सेगमेंट: प्रीमियम क्रॉसओवर
  • संभावित लॉन्चिंग: जनवरी में
  • रेंज: 480 किलोमीटर
  • पावर आउटपुट: 225 बीएचपी
  • कीमत : 45-55 लाख रुपए शुरू
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights