Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

बैडलक को करना है दूर तो करें तुलसी से जुड़ा यह उपाय, ये भी होंगे लाभ

ऐसे बहुत से पेड़-पौधे हैं, जिन्हें हिंदू धर्म में पूजा जाता है. इन्हीं पौधों में से एक पौधा है तुलसी (Tulsi). तुलसी का पौधा लगभग हर हिंदू घरों में पाया जाता है. ऐसा माना जाता है कि तुलसी का पौधा जिस घर में लगा होता है, वहां पर नकारात्मक ऊर्जा नहीं ठहर पाती. हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, तुलसी के पौधे में भगवान विष्णु (Lord Vishnu) और माता लक्ष्मी का वास होता है और तुलसी के पौधे की जड़ों में शालिग्राम जी वास करते हैं. ज्योतिष शास्त्र में भी तुलसी के पौधे और उसकी जड़ों का काफी महत्व बताया गया है. मान्यता है कि तुलसी की नियमित रूप से पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और लगातार धन का आगमन होता है.

See also  क्यों एकादशी के दिन चावल खाना है निषेध? जानें व्रत से जुड़ा महत्वपूर्ण नियम

-तुलसी के पौधे की पूजा हर घर में की जाती है. यदि आपके घर में भी तुलसी का पौधा है तो पूजा करते समय उनके पास बैठकर 108 पर ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जप करें और अपनी समस्याओं को माता तुलसी और भगवान विष्णु के सामने रखें. ऐसा करने से आपकी समस्याओं का समाधान होगा.

-दुर्भाग्य को दूर करने के लिए एकादशी के दिन माता तुलसी को गुड़ का भोग लगाएं. ऐसा माना जाता है कि भगवान विष्णु को गुड़ बेहद प्रिय है और यह तुलसी माता पर अर्पित करने से व्यक्ति को सौभाग्य की प्राप्ति होती है. यह उपाय आप एकादशी के दिन कर सकते हैं.

-शाम के समय माता तुलसी के पास घी का दीपक जलाकर उसमें एक चुटकी हल्दी डाल दें और इस दीपक को तुलसी की जड़ों में रख दें. आटे से बने इस दीपक को उत्तर दिशा में रखना शुभ माना जाता है. इससे जल्द ही आपको सौभाग्य और समृद्धि प्राप्त होगी और आर्थिक परेशानियों से भी छुटकारा मिलेगा.

See also  शुक्रवार के दिन करें ये उपाय : धन-धान्य की प्राप्ति और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी

इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि दीपक रखते समय तुलसी को स्पर्श ना करें. इसके अलावा रविवार, बुधवार और एकादशी के दिन माता तुलसी को स्पर्श नहीं करना चाहिए. साथ ही आटे से बने दीपक को अगले दिन गाय को खिला दें.

शाम के समय माता तुलसी के पास घी का दीपक जलाकर उसमें एक चुटकी हल्दी डाल दें और इस दीपक को तुलसी की जड़ों में रख दें. आटे से बने इस दीपक को उत्तर दिशा में रखना शुभ माना जाता है. इससे जल्द ही आपको सौभाग्य और समृद्धि प्राप्त होगी और आर्थिक परेशानियों से भी छुटकारा मिलेगा.

See also  यहां लिखी थी महर्षि वेदव्यास ने गीता, जानिए क्या है मान्यता

इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि दीपक रखते समय तुलसी को स्पर्श ना करें. इसके अलावा रविवार, बुधवार और एकादशी के दिन माता तुलसी को स्पर्श नहीं करना चाहिए. साथ ही आटे से बने दीपक को अगले दिन गाय को खिला दें.

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights