Breaking News

दारू पीकर युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा:पहले बाईक सवार को मारी टक्कर, फिर पुलिसकर्मी को बोली तू चल यँहा से,वीडियो वायरल By manu Mishra shramveerbharat news 23 ,8,2022

 दारू पीकर युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा:पहले बाईक सवार को मारी टक्कर, फिर पुलिसकर्मी को बोली तू चल यँहा से,वीडियो वायरल

By manu Mishra shramveerbharat news 23 ,8,2022

दारू पीकर युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा:पहले बाईक सवार को मारी टक्कर, फिर पुलिसकर्मी को बोली तू चल यँहा से,वीडियो वायरल By manu Mishra shramveerbharat news 23 ,8,2022

 

जबलपुर सदर बाजार मे देर रात एक युवती ने जमकर हंगामा किया। यह हाईवोल्टेज ड्रामा होता रहा पुलिस अधिकारियों के बंगले के पास जिसकी सूचना पर केंट थाना पुलिस जब मौके पर पहुँची तो युवती पुलिसकर्मियों से ही भिड़ गई। बाद मे महिला पुलिस को बुलाया गया और युवती को थाने ले जाया गया। बताया जा रहा है कि युवती नशे मे धुत थी और एक बाईक सवार को टक्कर मार दी थी। बीच सड़क पर घंटों यह हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

See also  ऑक्सीजन की कमी से खंडवा में 11 तो जबलपुर में 5 की मौत

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); ⭐

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवती नशे की हालत में थी। पहले उसने चौपाटी के एक व्यापारी से विवाद किया और फिर जब उसे समझाने पुलिसकर्मी पहुँचे तो वह उनसे ही उलझ गई। पुलिसकर्मी महिला को लगातार समझा रहे थे कि आप नशे मे है गाड़ी किनारे कर ले। पर युवती थी कि किसी कि बात सुनने को तैयार नहीं। पुलिसकर्मियों ने जब गाड़ी की चाबी मांगी तो उसने देने से इंकार कर दिया।

 

युवती और पुलिसकर्मियों के विवाद का वीडियो सोशल मीडिया मे वायरल हों रहा है। वीडियो मे देखा जा सकता है कि युवती पुलिसकर्मी से कह रही है कि तू जा यँहा से। जवाब मे फिर पुलिसकर्मी भी युवती से कहता है कि तुम्हारी गाड़ी जप्त होगी। युवती और पुलिसकर्मी के बीच हों हो रहे विवाद का वहां खड़े लोग वीडियो बनाते रहे फिर बाद में इसे सोशल मीडिया में वायरल भी किया गया।

See also  नाग पंचमी के दिन शिवजी के मंदिर जाकर 11 दैनिक पंचांग आज का पंचांग शुभ पंचाग 02 - Aug - 2022 Jabalpur, India

देर रात तक चले हंगामे के बाद कैंट थाना पुलिस का अमला नशे में धुत युवती को अपने साथ कैंट थाने ले गई। हालांकि पुलिस से लगातार महिला के विषय जानने के लिए संपर्क भी किया गया। पर पुलिस इसे छोटी सी घटना बताकर मामले को दबाने में जुटी रही। जानकारी के मुताबिक युवती के परिजनों को कैंट थाना पुलिस ने बुलाकर उसे सौंप दिया है

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights