(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
SP के आदेश पर
सोशल मीडिया में एक बच्चे के साथ मारपीट करने का वीडियो वायरल होने पर6वीं वाहिनी वि.स. बल जबलपुर में पदस्थ आरक्षक अशोक थापा के विरूद्ध थाना रांझी में प्रकरण दर्ज
श्रम वीर भारत न्यूज़ का असर
![]() |
| एसपी जबलपुर सिटी |
सोशल मीडिया में एक बच्चे के साथ मारपीट करने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर द्वारा संज्ञान लेते हुये तत्काल पतासाजी कर वैधानिक कार्यवाही हेतु आदेशित किये जाने पर पतासाजी करते हुये 9 वर्षिय बालक के साथ मारपीट करने वाले 6वीं वाहिनी वि.स. बल जबलपुर में पदस्थ आरक्षक अशोक थापा के विरूद्ध थाना रांझी में प्रकरण दर्ज*
सोशल मीडिया में एक बच्चे के साथ मारपीट करने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर द्वारा तत्काल पतासाजी कर वैधानिक कार्यवाही हेतु आदेशित किये जाने पर पतासाजी की गयी तो उक्त वायरल वीडियो थाना रांझी क्षेत्र का होना पाया गया, 9 वर्षिय बालक 6वीं वाहिनी आवासीय कैम्पस से एक छोटी सायकिल चुराकर ले जा रहा था, परिजनों द्वारा सूचित किये जाने पर पीछा कर 6वीं वाहिनी वि.स.बल जबलपुर में पदस्थ आरक्षक अशोक थापा के द्वारा 9 वर्षिय बालक को मस्ताना चौक के पास गली में पकड़ा गया एवं बालक के साथ हाथ थप्पड से मारपीट कर दी थी।*
*6वीं वाहिनी वि.स. बल में पदस्थ आरक्षक अशोक थापा के विरूद्ध थाना रांझी में अपराध क्रमांक 766/2022 धारा 294, 323, भादवि एवं धारा 75 किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण ) अधिनियम 2015 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। रिपोर्ट सेनानी 6वीं वाहिनी वि.स.बल जबलपुर को भेजी जा रही है।*






Users Today : 16
Users This Month : 206
Total Users : 237064
Views Today : 18
Views This Month : 320
Total views : 59798



