सिहोरा पुलिस का जुए के फड़ पर छापा, 5 जुआड़ी गिरफ्तार, 3 जुआ खिलवाने वालों की तलाश, 31 हजार 750 रूपये, 5 मोबाईल एवं 1 मोटर सायकिल जप्त
श्रम वीर भारत न्यूज़ जबलपुर/क्राइम टुडे
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा जिले पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये सभी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन मेंअति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल तथा एस.डी.ओ.पी. सिहोरा श्री श्रुत कीर्ति सोमवंशी (भा.पु.से.) के नेतृत्व में थाना सिहोरा की गठित टीम को जुआ खेल रहे 5 जुआडियो से 31 हजार 750 रूपये जप्त करने में सफलता हासिल हुई है।
थाना प्रभारी सिहोरा श्री गिरीश धुर्वे ने बताया कि दिनॉक 17-9-21 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गौरहा के जंगल मे तालाब के पास कुछ व्यक्ति मोमबत्ती के उजाले में ताश पत्तों पर रूपयेा कां दांव लगाकर जुआ मन्ना खेल रहे हैं, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गयी जहॉ कुछ जुआरी ताश पत्तों पर रूपये पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते हुये जो पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा, जिन्होने पूछताछ पर अपने नाम अरूण राय निवासी सिलौडी ढीमरखेडा कटनी, कृष्ण कुमार चौरसिया निवासी उमरिया पान कटनी, मन जैन निवासी बडा फुहारा कोतवाली, बबुआ उर्फ बब्बू यादव निवासी ग्वारीघाट रोड रामपुर, प्रमोद चंदेलिया निवासी खमरिया बताये, फड एवं जुआडियों से नगद 31 हजार 750 रूपये एवं सैमसंग एवं अप्पो कम्पनी के 5 मोबाईल तथा अरूण राय से एक एचएफ डीलक्स मोटर सायकिल एमपी 20 एनआर 6847 जप्त करते हुये पूछताछ की गयी पूछताछ पर अरूण राय ने बताया कि पिछले 3 दिन से गौरहा जंगल में अलग-अलग जगह बैठाकर आलोक गुप्ता निवासी मझगवॉ एवं अकबर मंसूरी निवासी खितौला तथा भूरा साहू निवासी मझोली के जुआ खिलवाते है, एवं तीनो कें द्वारा जुआ खेलने हेतु बुलाया जाकर प्रति व्यक्ति नाल ली जाती है, । उपरोक्त पकडे गये पॉंचों जुआडियों एवं आलोक गुप्ता, अकबर मंसूरी एवं भूरा साहू के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट एवं 109 भादवि के तहत कार्यवाही हुये आलोक गुप्ता, अकबर मंसूरी एवं भूरा साहू की तलाश जारी है।
उल्लेखनीय भूमिका- जुआडियों को जुआ खेलते हुये पकडने में प्रधान आरक्षक राम सिंह धुर्वे, आरक्षक नीरज, जितेन्द्र, राजीव की सराहनीय भूमिका रही।
- क्या आप जानते हैं कि हम मूर्ति की परिक्रमा क्यों और कितनी करते हैं?
- क्या आप जानते हैं कि घर में कोन सा पेड़ पौधा लगाना धन के लिएअच्छा है या बुरा
- पायल और बिछिया का भारतीय परंपराओं में है बड़ा महत्व, जानिए इनसे जुड़ी लाभकारी मान्यताएं
- दैनिक पंचांग आज का शुभ पंचांग 4सितंबर2021 जबलपुर, भारत
- दुर्भाग्य से बचना तो जाने आप भी उधार लेते हैं ये 5 चीजें, तो ना ले जानिए क्या हो सकता है
- पुणे में 14 साल की बच्ची का अपहरण कर 8 लोगों ने किया रेप, सभी गिरफ्तार
-
जूनियर डॉक्टरों पर प्राणघातक हमला करने वाले मुख्य आरोपी सहित पाचों आरोपी 5 घंटे के अंदर पकड़े गए
- घोर अंधविश्वास: मध्य प्रदेश में बारिश के लिए महिलाओं ने लड़कियों को नग्न कर गांव में घुमाया
-
असम में 10 साल में अलग-अलग पुरुषों के साथ 25 बार भागी विवाहित महिला
- यह जानवर आपके परनाना से बड़ा है, उम्र मे का अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल है
- नशीले इंजेक्शन के कारोबार मे लिप्त 17 वर्षिय किशोर सहित 2 गिरफ्तार, 140 नग नशीले इंजैक्शन जप्त
-
दिल्ली में चल रहा था फर्जी पासपोर्ट रैकेट, 5 बांग्लादेशियों समेत 6
रत्न एवं ज्योतिष ज्योतिष की सभी समस्याओं के लिए संपर्क करें सिद्धि रत्न एवं ज्योतिष






Users Today : 2
Users This Month : 808
Total Users : 235692
Views Today : 2
Views This Month : 956
Total views : 57992



