Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

लेकर हथौड़े से हमला कर की थी पत्नी की हत्या श्रम वीर भारत न्यूज़ जबलपुर क्राइम टुडे

 पत्नि की हत्या करने वाला फरार आरोपी पति गिरफ्तारचरित्र संदेह को लेकर हथौड़े से हमला कर की थी पत्नी की हत्या

श्रम वीर भारत न्यूज़ जबलपुर क्राइम टुडे

पत्नि की हत्या करने वाला फरार आरोपी पति गिरफ्तारचरित्र संदेह को लेकर हथौड़े से हमला कर की थी पत्नी की हत्या श्रम वीर भारत न्यूज़ जबलपुर क्राइम टुडे

  थाना अधारताल में दिनाँक 6-9-21 की सुबह सनसिटी कंचनपुर अधारताल में एक महिला की हत्या होने की सूचना पर थाना प्रभारी अधारताल श्री शैलेष मिश्रा हमराह स्टाफ के पहुंचे हरीश सेन उम्र 44 वर्ष निवासी शिवाजी वार्ड पटैल मोहल्ला पनागर ने बताया था कि वह आटो चलाता है  सुवह लगभग 10 बजे उसे उर्मिला श्रीवास ने फोन कर बताया कि आप की दीदी निशा शर्मा सोकर नहीं उठी है आकर देख लो तो वह अपनी मां सरस्वती सेन के साथ सनसिटी कंचनपुर बहन निशा शर्मा के घर पहुंचा तो देखा कि मकान के ऊपर वाले कमरे में पलंग पर उसकी बहन निशा शर्मा चित अवस्था में लहुलुहान हालत में मृत अवस्था में पडी थी, उसकी बहन निशा शर्मा अपने पति राजेश शर्मा के साथ रहती थी उसके जीजा राजेश शर्मा ने किसी लोहे की वस्तु से हमला कर उसकी बहन निशा शर्मा के सिर, माथे में प्राणघातक चोटें पहंुचा कर बहन निशा शर्मा उम्र 45 वर्ष की हत्या कर दी है।  

See also  प्रियंका का मोदी पर वार, क्या यूपी को किसी बाहरी को गोद लेने की जरूरत?

   घटित हुई घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, सूचना पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात श्री संजय कुमार अग्रवाल, नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्रीमति प्रियंका किरचाम एफएसएल अधिकारी डॉक्टर सुनीता तिवारी, डॉग स्क्वाड, फोटो ग्राफर मौके पर पहुंचे।

                 वरिष्ठ अधिकारियों एवं एफ.एस.एल. टीम की उपस्थति में पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये  धारा 302, भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया।  

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा आरोपी की  शीघ्र  गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात श्री संजय कुमार अग्रवाल, नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्रीमति प्रियंका किरचाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अधारताल श्री शैलेष मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।

            आरोपी पति घटना कर फरार था जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही थी। आज दिनॉक 14-9-21 को विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर कटंगी बाईपास पर दबिश देते हुये फरार आरोपी पति राजेश शर्मा उम्र 50 वर्ष निवासी सनसिटी कंचनपुर अधारताल को पकड़ा गया, पूछताछ पर चरित्र संदेह को लेकर हथौड़े से हमला कर पत्नी की हत्या करना स्वीकार किया। घटना में प्रयुक्त हथोड़ा जो कार में छुपा रखा था निशा देही पर कार सहित जप्त करते हुए प्रकरण में विधिवत   गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेज दिया गया।

See also  डेटा की बढ़ती मांग को देखते हुए 4जी स्पेक्ट्रम खरीदेंगी दूरसंचार कंपनियां: सीओएआई

 उल्लेखनीय भूमिका- फरार आरोपी पति की पतासाजी कर गिरफ्तारी में  थाना प्रभारी अधारताल श्री शैलेष मिश्रा के नेतृत्व में उप निरीक्षक अनिल कुमार, सहायक उप निरीक्षक मोहन तिवारी, मनोज गोस्वामी, प्रधान आरक्षक हितेन्द्र रावत, शुक्रभान मिश्रा, आरक्षक रीतेश शुक्ला, देवेन्द्र सिंह, पवन तिवारी, की सराहनीय भूमिका रही।

पंडित मनु मिश्रा ज्योतिष आचार्य सिद्धि
रत्न एवं ज्योतिष ज्योतिष की सभी समस्याओं के लिए संपर्क करें सिद्धि रत्न एवं ज्योतिष 
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights