Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त 3 आरोपी गिरफ्तार, 130 लीटर कच्ची शराब एवं मोटर सायकिल जप्त श्रम वीर भारत न्यूज़ जबलपुर/क्राइम टुडे

 अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त 3 आरोपी गिरफ्तार,   130 लीटर कच्ची शराब एवं मोटर सायकिल जप्त

श्रम वीर भारत न्यूज़ जबलपुर/क्राइम टुडे

अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त 3 आरोपी गिरफ्तार,   130 लीटर कच्ची शराब एवं मोटर सायकिल जप्त श्रम वीर भारत न्यूज़ जबलपुर/क्राइम टुडे

  पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब  की तस्करी  मंे लिप्त  लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

 आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण /अपराध श्री गोपाल प्रसाद खाण्डेल एवं अतिरिक्त पुलिस अघीक्षक शहर उत्तर/यातायात श्री संजय कुमार अग्रवाल तथा नगर पुलिस अधीक्षक कैंट श्रीमति भावना मरावी  एवं नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री एम.पी. प्रजापति के मार्ग दर्शन में  थाना ग्वारीघाट एवं थाना रांझी  की टीम को 3 आरोपियों को 130 लीटर अवैध कच्ची शराब के  साथ रंगे हाथ पकडने में सफलता प्राप्त हुई है।

1- थाना प्रभारी ग्वारीघाट श्रीमति भूमेश्वरी चौहान ने बताया कि आज दिनॉक 12-9-21 को दोपहर में विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भटोली निवासी हिम्मत बर्मन अपने घर के सामने पशु डिस्पेंसरी के पीछे झाडियों में बडे बडे डिब्बों में कच्ची शराब बिक्री हेतु लाकर छिपाकर रखा है। सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गयी जहॉ एक व्यक्ति 50-55 वर्ष का 4 डिब्बे रखे खडा दिखा जिसे घेराबंदी कर पकडा एवं नाम पता पूछा जिसने अपना नाम हिम्मत बर्मन उम्र 55 वर्ष निवासी भटोली बताया, जो 4 डिब्बों में 60 लीटर कच्ची शराब रखे मिला जिसे जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।

See also  मिनी ट्रक के पलटने से 3 मजदूर घायल, चालक की दबने से अकाल मृत्यु By manu Mishra 9June 2022

उल्लेखनीय भूमिका- अवैध शराब की तस्करी में लिप्त आरोपी को पकडने में सहायक उप निरीक्षक रणजीत सिंह, आरक्षक राजेन्द्र, राकेश, मुकेश मसराम की सराहनीय भूमिका रही।

2-   थाना  प्रभारी रांझी श्री विजय कुमार परस्ते ने बताया कि आज दिनॉक 12-9-21 को   विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि  पंकज प्रजापति नामक युवक अपने साथी योगेश के साथ मोटर सायकिल क्रमंाक एमपी 20 एनई 7926 में अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब लेकर पनागर की ओर से रांझी की ओर आ रहा है। सूचना पर मोहनिया मे दबिश देते हुये मोहनिया की ओर से रांझी की ओर आ रही मुखबिर के बताये नम्बर की मोटर सायकिल जिसमे दो युवक सवार था जो बीच मे 2 कुप्पे रखे थे। दोनों को रोक कर नाम पता पूछने पर मोटर सायकिल चालक ने अपना नाम पंकज प्रजापति उम्र 24 वर्ष निवासी कन्या शाला के पास पनागर एवं पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम योगेश प्रजापति उम्र 18 वर्ष निवासी छत्तरपुर पनागर बताये दोनों 2 कुप्पियों मे 70 लीटर कच्ची शराब रखे मिले, जिसे मय मोटर सायकिल मे जप्त करते हुये  दोनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।

See also  तमंचेवाला फर्जी जैन साधु समाज से बेदखल

उल्लेखनीय भूमिका- अवैध शराब की तस्करी में लिप्त आरोपियों को पकडने में सहायक उप निरीक्षक कैलाश मिश्रा,  प्रधान आरक्षक रामराज सिंह आरक्षक प्रदीप, वीरेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।

पंडित मनु मिश्रा ज्योतिष आचार्य सिद्धि
रत्न एवं ज्योतिष ज्योतिष की सभी समस्याओं के लिए संपर्क करें सिद्धि रत्न एवं ज्योतिष 
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights