Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

जमीन एवं बाडी का हिस्सा बटवारा करने से मना करने पर बेटे ने कुल्हाडी से हमला कर, कर दी हत्या, आरोपी बेटे की तलाश By manu Mishra 10 August 2022 shramveerbharat news Jabalpur

 जमीन एवं बाडी का हिस्सा बटवारा करने से मना करने पर बेटे ने कुल्हाडी से हमला कर, कर दी हत्या, आरोपी बेटे की तलाश

By manu Mishra 10 August 2022 shramveerbharat news Jabalpur 

       

जमीन एवं बाडी का हिस्सा बटवारा करने से मना करने पर बेटे ने कुल्हाडी से हमला कर, कर दी हत्या, आरोपी बेटे की तलाश By manu Mishra 10 August 2022 shramveerbharat news Jabalpur
प्रतीकात्मक फोटो

  ⭐ (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); ⭐

थाना प्रभारी कुण्डम श्री प्रताप सिंह मसराम ने बताया कि दिनांक 9-8-22  को सूचना मिली कि ज्ञान सिंह मसराम को उसके छोटे बेटे जय सिंह मसराम ने कुल्हाड़ी से मार दिया था जिससे ज्ञान सिंह की मृत्यु हो गयी है सूचना पर हमराह स्टाफ के साथ ग्राम खितौला पहुॅचा जहॉ श्रीमती चंद्रबती बाई मसराम उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम खितौला थाना कुण्डम ने बताया कि दिनंाक 5-8-22 की बड़ी बहू शकुनतला  की डिलेवरी होने वाली थी तो वह बहू को  अस्पताल में भर्ती कराने के लिये भलवारा थाना निवास जिला मण्डला गयी थी उस समय पति ज्ञान सिंह एवं छोटा लड़का जय सिंह घर पर ही थे बहू शकुनतला के साथ बड़ा लड़का भागचंद ससुराल में ही था जिसके साथ बहू केा ले जाकर एल्गिन अस्पताल जबलपुर से डिलेवरी कराने के बाद दिनंाक 8-8-22 को सीधे भलवारा बहू बेटा के साथ चली गई थी दोनों को ग्राम भलवारा छोड़कर अपने घर वापस खितौला शाम लगभग 6 बजे आई देखी तो पति दर्द से तड़प रहे थे उसे देखकर बोले कि रेखा की मां देख छोटा लड़का जय सिंह यह हाल करके चला गया है उसने देखी तो पति ज्ञान सिंह के कंधे में वाये तरफ चोट थी, उसने पूछी तो बताये कि कि जय सिंह बोला कि मेरा जमीन बाड़ी का बटवारा कर दो , मैने बटवारा करने से मना किया तो आंगन में रखी लोहे की कुल्हाड़ी उठाकर गाली गलौज करते हुये कुल्हाड़ी से 3-4 बार  हमलाकर किया है मैं 2 बार बच गया जमीन पर गिरते ही जय सिंह ने 2 बार कुल्हाडी से हमलाकर सीने में वायें तरफ चोट पहॅुचा दी और गाली गलौज करते हुये भाग गया।  कुछ देर में पति  की मृत्यु हो गयी।

See also  नॉनवेज जलाने पर पत्नी की हत्या:बॉम्बे हाईकोर्ट ने उम्रकैद को 10 साल की सजा में बदला

            उसके पति ज्ञान सिंह मसराम उम्र 60 वर्ष की छोटे बेटे जय सिंह ने   धारदार कुल्हाड़ी से हमलाकर सीने में चोट पहुॅचाकर हत्या कर दी है।  पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना  में लिया गया।

        पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये  आरोपी पुत्र की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अति. पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर /यातायात श्री प्रदीप कुमार शेण्डे  एवं  उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति अपूर्वा किलेदार  के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी कुण्डम के नेतृत्व में  टीम गठित कर लगायी गयी।

Manu Mishra 1 shramveerbharat news
See also  मौलाना मदनी का ऐलान- जिस घर में न शौचालय, वहां मौलवी न पढ़ें निकाह
Author: Manu Mishra 1 shramveerbharat news

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights