हत्या:बड़ी मां ने 4 साल की बच्ची की हत्या कर शव खंडहर में दफनाया
श्रमवीरभारतन्यूज़ एमपी सागर
By manu Mishra 7अगस्त 2022
उसने देवर-देवरानी को सबक सिखाने के लिए उनकी बेटी को ही मार डाला
जिले के टिकीटोरिया गांव में बड़ी मां ने ही 4 साल की बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी। उसका शव दफना दिया। शुक्रवार सुबह से बच्ची लापता थी। पुलिस के अनुसार देवर-देवरानी आरोपी महिला का मजाक उड़ाते थे। शुक्रवार को भी उस पर किसी बात को लेकर तंज कसा था।
⭐ (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); ⭐
उसने देवर-देवरानी को सबक सिखाने के लिए उनकी बेटी को ही मार डाला। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मनोज भदौरिया की 4 साल की बेटी ईश्वरी शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे गायब हो गई। रहली थाने में शक के आधार पर पुलिस ने सुनीता से पूछताछ की तोे उसने बच्ची का ताैलिया से गला घोंटने और शव काे पास में ही खंडहर में गड्ढा खाेदकर दफनाने की बात स्वीकार की।






Users Today : 15
Users This Month : 205
Total Users : 237063
Views Today : 17
Views This Month : 319
Total views : 59797



