Breaking News

महिला डॉक्टर से कंपाउंडर ने किया रेप:तीन साल तक शादी का झांसा देकर किया रेप, दवा का ओवरडोज लेकर महिला डॉक्टर ने किया खुदकुशी का प्रयास By manu Mishra 5 agust 2022

MP news महिला डॉक्टर से कंपाउंडर ने किया रेप:तीन साल तक शादी का झांसा देकर किया रेप, दवा का ओवरडोज लेकर महिला डॉक्टर ने किया खुदकुशी का प्रयास

By manu Mishra 5 agust 2022

MP news महिला डॉक्टर से कंपाउंडर ने किया रेप:तीन साल तक शादी का झांसा देकर किया रेप, दवा का ओवरडोज लेकर महिला डॉक्टर ने किया खुदकुशी का प्रयास  By manu Mishra 5 agust 2022
प्रतीकात्मक फोटो


भोपाल में महिला डॉक्टर के साथ उसी के कंपाउंडर ने रेप किया। तीन साल तक यौन शोषण करने के बाद शादी से इंकार कर दिया। डिप्रेशन में आई डॉक्टर ने दवा (अज्ञात) का ओवरडोज लेकर खुदकुशी का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे सुल्तानिया जनाना अस्पताल में एडमिट कराया गया। फिलहाल, उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस को दिए बयान में उसने पूरी घटना बताई।

See also  दैनिक पंचांग आज का शुभ पंचांग 5सितंबर2021 जबलपुर, भारत Daily Panchang Today's Auspicious Panchang 5septebar2021 Jabalpur, India Shramveerbharat news astrology articals 5septambar


टीला जमालपुरा पुलिस के मुताबिक फिरदौस नगर में रहने वाली 36 साल की महिला ने बताया कि वह यूनानी डॉक्टर है। कांग्रेस नगर में उसका क्लीनिक है। उसने हाउसिंग बोर्ड निशातपुरा में रहने वाले रिहान अली को कंपाउंडर रखा है। महिला ने पुलिस को बताया कि दिसंबर 2019 में उसकी रिहान अली से दोस्ती बढ़ गई। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। महिला ने पुलिस को बताया कि इस दौरान कंपाउंडर ने उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर उसने शादी का वादा किया।

X (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); X 

मार्च 2022 तक दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। मार्च 2022 में महिला ने कंपाउंडर पर शादी का दबाव बनाया। इससे उसने इंकार कर दिया। इस पर दोनों के बीच विवाद चलने लगा। बुधवार की रात महिला ने दवा का ओवर डोज लेकर खुदकुशी का प्रयास किया। तबियत बिगड़ने पर गंभीर हालत में परिजन उसे सुल्तानिया अस्पताल में एडमिट कराया। जहां होश आने पर महिला ने रिहान के खिलाफ बयान दर्ज कराए।

See also  दैनिक पंचांग daily calendar दैनिक पंचांग आज का पंचांग 24जुलाई 2021 शनि वार Jabalpur, India श्रम वीर भारत न्यूज़ /एस्ट्रोलॉजी वास्तु शास्त्र 24जुलाई2021/

महिला के दो बच्चे, आरोपी फरार

टीला जमालपुरा थाना प्रभारी राधेश्याम रेंगर ने बताया कि महिला के दो बच्चे हैं। आखिरी बार उसके साथ कोहेफिजा इलाके में आरोपी ने रेप किया। प्रारंभिक बयान तलैया थाना पुलिस ने दर्ज किए। इसके बाद तलैया पुलिस ने मामला गौतम नगर थाने को बताया। गौतम नगर पुलिस ने एफआईआर करने से इसलिए इंकार कर दिया कि पीड़िता उसके इलाके में नहीं रहती है। गुरुवार देर रात टीला जमालपुरा पुलिस ने केस दर्ज किया। इसके बाद पुलिस आरोपी के घर पहुंची। वह घर से गायब मिला।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights