Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

थाना हनुमान ताल एवं घमापुर पुलिस की कार्यवाही,अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 02 आरोपी गिरफ्तार, 605 पाव देशी शराब कीमती 40 हजार रुपए की जप्त By manu Mishra 4agust 2022

 Jabalpur थाना हनुमान ताल एवं घमापुर पुलिस की कार्यवाही,अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 02 आरोपी गिरफ्तार, 605 पाव देशी शराब कीमती 40 हजार रुपए की जप्त

By manu Mishra 4agust 2022

   

थाना हनुमान ताल एवं घमापुर पुलिस की कार्यवाही,अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 02 आरोपी गिरफ्तार, 605 पाव देशी शराब कीमती 40 हजार रुपए की जप्त  By manu Mishra 4agust 2022


   

 पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब  की तस्करी  मंे लिप्त  लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

      आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्री गोपाल प्रसाद खाण्डेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री अखिलेश गौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री एम.पी.प्रजापति के मार्ग निर्देशन में थाना हनुमानताल एवं थाना घमापुर की टीम द्वारा 2 आरोपियों केा 605 पाव देशी शराब के साथ पकड़ा गया है।

X (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); X 

      थाना प्रभारी हनुमानताल श्री उमेश गोल्हानी ने बताया कि दिनांक 3-8-22 की देर रात विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि रविदास नगर पहाड़िया निवासी बादल चौधरी अपने घर के पीछे भारी मात्रा में शराब बेचने के लिये रखा है, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, रविदास नगर पहाड़िया के पास अंधेरे में खड़ा व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर अपना नाम बादल चौधरी उम्र 33 वर्ष निवासी रविदास नगर पहाड़िया, हनुमानताल बताया, जिसे सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर घर के पीछे 6 खाकी रंग के कार्टून रखे मिले, जिन्हें खोलकर देखने पर कुल 300 पाव देशी शराब कीमती लगभग 20 हजार रूपये की होना पाई गयी, कब्जे से शराब जप्त करते हुये आरोपी बादल चौधरी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त शराब कहां से एवं किससे प्राप्त की गई है के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

See also  मादक पदार्थ गांजा की तस्करी में लिप्त 2 आरोपी गिरफ्तार, फरार 1 की तलाश, 11 किलो गांजा कीमती लगभग 1 लाख 50 हजार रूपये का एवं मोटर सायकिल जप्त

 *उल्लेखनीय भूमिका-* अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी को अवैध शराब के साथ रंगे हाथ पकडने में प्रधान आरक्षक महेन्द्र शुक्ला, अजय डबराल, आरक्षक गौरव, ब्रजेश की सराहनीय भूमिका रही।


              इसी प्रकार थाना प्रभारी घमापुर श्री मनीष कुमार ने बताया कि आज दिनांक 4-8-22 की रात विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि झामनदास चौक सिंधी क्वाटर नम्बर 6 नाले के पास एक व्यक्ति प्लास्टिक की बोरियों में भारी मात्रा में शराब रखे बेचने की फिराक में खड़ा है, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, झामनदास चौक के पास नाले के पास मकान में लगे बल्व की रोशनी में एक व्यक्ति सफेद रंग की प्लास्टिक की 2 बोरी रखे हुये दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम निहाल चौधरी उर्फ सैगल उम्र 20 वर्ष निवासी झामनदास चौक घमापुर बताया, जिसके कब्जे में रखीं दोनों बोरियों को चैक करने पर कुल 305 पाव देशी शराब कीमती लगभग 20 हजार रूपये के रखे मिले, उक्त देशी शराब जप्त करते हुये आरोपी निहाल चौधरी उर्फ सैगल के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त शराब कहां से एवं किससे प्राप्त की गई है के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

See also  20 करोड़ जनधन खातों में 10 हजार करोड़ पैसे ट्रांसफर, जानें गरीबों के लिए और क्या-क्या हुआ निर्मला सीतारमण ने बताया

 *उल्लेखनीय भूमिका* – अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी को अवैध शराब के साथ रंगे हाथ पकडने में प्रधान आरक्षक राकेश सिंह, गोपाल सिंह, आरक्षक विवेक, सुनील परवारी, अखिलेश पाण्डे की सराहनीय भूमिका रही।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights