Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

युवक ने 17 बच्चों की दादी से की शादी, अब इस वजह से परेशान

Shramveerbharat news  युवक ने 17 बच्चों की दादी से की शादी, अब इस वजह से परेशान कुरान नाम के इस शख्स की उम्र 25 साल है और उनकी पत्नी की उम्र 62 साल है. इनकी मुलाकात पहली बार 2020 में हुई थी. इसके एक साल बाद ही कुरान ने बुजुर्ग महिला को प्रपोज कर दिया. ठीक इसी साल दोनों की शादी भी हो गई. अब कुरान को काफी ट्रोल किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर एक 25 साल का शख्स खुद से बड़ी उम्र की महिला से शादी किए जाने के कारण काफी चर्चा में है. इसका नाम कुरान मकैन है. कुरान ने खुद से 37 साल बड़ी महिला से शादी की है, जिसकी उम्र 62 साल है. दोनों का पहला बच्चा भी जल्द ही पैदा होने वाला है. कुरान और उनकी पत्नी चैरिल मकग्रेगर इटली के रोम में रहते हैं. ये कपल टिकटॉक पर पॉपुलर है. हालांकि अब कुरान को लोग काफी ट्रोल कर रहे हैं, जिससे वो परेशान आ चुके हैं. लोगों का कहना है कि कुरान अपने नए लुक की वजह से अपनी पत्नी से भी ज्यादा उम्र के दिखने लगे हैं. एक वीडियो में कुरान और चैरिल डांस कर रहे हैं, जिसे हजारों लोग देख चुके हैं. लेकिन इस पर लोगों ने जो कमेंट किए हैं, उनसे कुरान काफी परेशान हैं. कुरान को उनके नए हेयर स्टाइल के कारण बुजुर्ग बताया जा रहा है. एक यूजर ने कहा,

Shramveerbharat news

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights