Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

Mp news Jabalpurक्राइम ब्रांच एवं बेलखेड़ा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, सट्टा लिखते सटोरिया रंगे हाथ पकड़ा गया, नगद 10 हजार 700 रूपये जप्त तथा अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 1 आरोपी गिरफ्तार 44 पाव देशी शराब जप्त By manu Mishra 3August2022

 Mp news Jabalpur क्राइम ब्रांच एवं बेलखेड़ा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, सट्टा लिखते सटोरिया रंगे हाथ पकड़ा गया, नगद 10 हजार 700 रूपये जप्त तथा अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 1 आरोपी गिरफ्तार 44 पाव देशी शराब जप्त

By manu Mishra 3August2022

   

क्राइम ब्रांच एवं बेलखेड़ा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, सट्टा लिखते सटोरिया रंगे हाथ पकड़ा गया, नगद 10 हजार 700 रूपये जप्त तथा अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 1 आरोपी गिरफ्तार 44 पाव देशी शराब जप्त By manu Mishra 3August2022

     

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों  को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

           

आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा तथा एसडीओपी पाटन सुश्री सारिका पाण्डे के मार्ग दर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना बेलखेडा की टीम द्वारा 1 सटोरिये  को सट्टा लिखते हुये रंगे हाथ पकडते हुये  10 हजार 700 रूपये तथा अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 1 आरोपी को गिरफ्तार करते हुये 44 पाव देशी शराब जप्त की गई है।

See also  MP News: उज्जैन रेलवे स्टेशन से गायब बच्चा मिला, आरोपी ने लेटर में लिखी चोरी की वजह, पढ़कर हैरान हो जाएंगे आप

  @ (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); @         

थाना प्रभारी बेलखेडा श्री विजय अम्भोरे ने बताया कि आज दिनांक 3-8-22 की दोपहर में क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सुन्द्रादेही बस स्टेण्ड में बबूल के पेड़ के नीचे एक व्यक्ति अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखकर अवैध लाभ अर्जित कर रहा है, सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना बेलखेड़ा की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति सट्टा पट्टी लिखते दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर अपना नाम परषोत्तम सिंह लोधी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम सुन्द्रादेही बताते हुये सघन पूछताछ करने पर ग्राम चिन्कू ठाकुर के कहने पर सट्टा पट्टी लिखना बताया तथा सट्टा पट्टी के एवज में चिन्कू ठाकुर द्वारा 500 रूपये प्रतिदिन तथा 100-200 रूपये अतिरिक्त खर्चा के लिये देना बताया। आरोपी परषोत्तम सिंह लोधी के कब्जे से नगद 10 हजार 700 रूपये, सट्टा पट्टी नोटबुक, 1 केलकुलेटर एवं ओप्पो कम्पनी का एण्ड्रायड मोबाइल जप्त करते हुये आरोपी परषोत्तम सिंह लोधी एवं चिन्कू ठाकुर  के विरूद्ध धारा 4(1) सट्टा एक्ट तथा 109 भादवि के तहत कार्यवाही करते हुये चिन्कू ठाकुर की सरगर्मी से तलाश जारी है।

See also  जबलपुर में 5 और मिले कोरोना पॉजिटिव, आंकड़ा पहुंचा 221 पर, बढ़ती संख्या से हालात चिंताजनक

               

 इसी प्रकार  आज दिनांक 3-8-22 की दोपहर में विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सुन्द्रादेही में एक व्यक्ति हनुमान जी मंदिर के पास बस स्टेण्ड में शराब बिक्री कर रहा है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकडा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम उपेन्द सिंह ठाकुर उम्र 32 वर्ष निवासी सुन्द्रादेही बताया जो कागज के कार्टून में 44 पाव देशी शराब रखे मिला जिसे जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 34 ए भादवि के तहत कार्यवाही की गई।

See also  आज से शुरू हुई RBI की बैठक:ब्याज दर बढ़ाने का हो सकता है ऐलान

 *उल्लेखनीय भूमिका-*  अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखते  एवं अवैध शराब के कारोबार  लिप्त आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ने मे उप निरीक्षक रविन्द्र डुडवा, सहायक उप निरीक्षक एम एस मरकाम , आरक्षक विवेक प्रधान, गंगाराम कुशवाहा तथा क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक अजय पाण्डे, आरक्षक रंजीत यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights