Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

MP में 7 मई तक कोरोना कर्फ्यू : कोरोना मरीजों की whatsapp से मदद करेगी BJP

 

MP में 7 मई तक कोरोना कर्फ्यू : कोरोना मरीजों की whatsapp से मदद करेगी BJP

News श्रम वीर भारत न्यूज़
/
देश
/
भोपाल. मध्य प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू (Corona Curfew) 7 मई तक बढ़ा दिया गया है. प्रदेश के 18 ज़िलों में कोरोना के हालात की समीक्षा के बाद सरकार ने ये फैसला किया. उधर कोरोना मरीजों की मदद के लिए बीजेपी प्रदेश संगठन ने अब हाथ आगे बढ़ाया है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने आज भोपाल में कोरोना मरीजों की मदद के लिए एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया. इस व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज करने पर हर मरीज को बीजेपी कार्यकर्ताओं की ओर से मदद पहुंचाई जाएगी.
7 मई तक कोरोना कर्फ्यू
इस बीच मध्य प्रदेश में 7 मई तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है. सीएम शिवराज सिंह ने आज 18 जिलों की वर्चुअल मीटिंग लेकर कोरोना के हालात की समीक्षा की थी. बैठक के बाद प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया को ब्रीफ किया. उसमें उन्होंने ये जानकारी दी.
अभियान-2
कोरोना महामारी से पीड़ित मरीजों, उनके परिवारों की सहायता के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में सेवा ही संगठन अभियान-2 चला रही है. इस अभियान के तहत जरूरतमंदों को भोजन, दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. साथ ही मरीजों के लिए कोविड केयर सेंटर भी बनाए जा रहे हैं.
ये है व्हाट्सएप नंबर और चैट मोड लिंक
बीजेपी ने मदद के लिए जो व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर जारी किया है वो 9893638888 है. इसके माध्यम से लोगों की जो भी समस्याएं आएंगी उन्हें कॉल सेंटर के माध्यम से हल करने की कोशिश की जाएगी. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने इस मौके पर कहा मैं भाजपा के कार्यकर्ता और आम नागरिकों से अपील करता हूं कि इस व्हाट्स एप नंबर पर मैसेज करेंगे तो समस्या का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा के कोविड सहायता केन्द्र में चेट मोड लिंक  https://bit.ly/3tUfyYZ  के माध्यम से भी लोगों की समस्याओं को जानने का प्रयास किया जाएगा. इस चैट मोड लिंक पर जो भी समस्याएं आएंगी, उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से हल किया जाएगा और पार्टी कार्यकर्ता उस समस्या को हल करने का प्रयास करेंगे.
MP में आज 12758 नये केस
मध्य प्रदेश में कोरोना के आज 12758 नये केस सामने आए. लेकिन उससे ज़्यादा 14156 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे. प्रदेश में कुल 105 लोगों की मौत हो गयी और अभी प्रदेश भर में कोरोना के 92773 एक्टिव मरीज हैं.
See also  जैन मंदिर में बच्चे को खंभे से बांधकर पीटा:बच्चा चिल्लाता रहा... अंकलजी बचा लो; पुजारी चोरी का आरोप लगाकर पीटता रहा
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights