Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

जैन मंदिर में बच्चे को खंभे से बांधकर पीटा:बच्चा चिल्लाता रहा… अंकलजी बचा लो; पुजारी चोरी का आरोप लगाकर पीटता रहा

जैन मंदिर में बच्चे को खंभे से बांधकर पीटा:बच्चा चिल्लाता रहा... अंकलजी बचा लो; पुजारी चोरी का आरोप लगाकर पीटता रहा




जैन मंदिर में बच्चे को खंभे से बांधकर पीटा:बच्चा चिल्लाता रहा… अंकलजी बचा लो; पुजारी चोरी का आरोप लगाकर पीटता रहा

जैन मंदिर में बच्चे को खंभे से बांधकर पीटा:बच्चा चिल्लाता रहा... अंकलजी बचा लो; पुजारी चोरी का आरोप लगाकर पीटता रहा

MP में सागर के जैन मंदिर परिसर में बच्चे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मंदिर के पुजारी ने पहले तो उसे पीटा और फिर परिसर में एक खंभे से बांध दिया। इस दौरान बच्चा अंकलजी बचा लो…बचा लो… चिल्लाता रहा। इस घटना का एक VIDEO सामने आया है, जिसमें पुजारी बच्चे को रस्सी से बांधते हुए नजर आ रहा है।

सागर में मोतीनगर थाना क्षेत्र के छोटा करीला जैन मंदिर का VIDEO सामने आने के बाद बच्चे के परिवार ने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद शुक्रवार रात आरोपी पुजारी राकेश जैन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। इधर, मंदिर के पुजारी का कहना है कि बच्चा पूजा की थाली से बादाम चुरा रहा था।

See also  कुलगाम में आतंकियों तथा सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

बच्चा सिसकता रहा, पुजारी ने नहीं छोड़ा
VIDEO में बच्चे को पुजारी और एक अन्य युवक पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। वह रोते हुए अंकलजी बचा लो.. बचा लो… की गुहार लगा रहा है। राकेश जबरन उसे रस्सी से खंभे में बांध देता है। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर आसपास के कुछ लोग उसे बचाने के लिए पहुंचे, लेकिन राकेश ने उन्हें भगा दिया।

मामले में राकेश जैन का कहना है कि दो बच्चे चोरी की नीयत से मंदिर परिसर में आए थे, जिनमें से एक भाग गया। दूसरे को पकड़ लिया। वो भी न भाग जाए, इसीलिए उसे बांधा था। उसने मंदिर की पूजा की थाली से बादाम भी उठाकर जेब में रखे थे।

See also  जाने पौराणिक शुभ वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में जंगली जानवरों की तस्वीर नहीं रखनी चाहिए। लेकिन शंख रखने से समृद्धि बढ़ती है

बच्चे ने बताया- पुजारी पकड़कर ले गया
बच्चे ने बताया- मैं दोस्त के साथ मंदिर के पास खड़ा था। पुजारी हमें पकड़कर भीतर ले गए। वे बोले- चोरी करने आए थे और मारना शुरू कर दिया। पहले चांटा, फिर मुक्का मारा। इसके बाद बाहर लाकर रस्सी से बांध दिया। मैं उन्हें छोड़ने के लिए कहता रहा, पर उन्होंने नहीं सुना।

गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप
मोतीनगर थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि छोटा करीला निवासी 11 साल का लड़का अपने दोस्त के साथ जैन मंदिर के पास गया था। वह गेट पर खड़ा था। इसी दौरान मंदिर के पुजारी राकेश जैन आए और मारपीट की। इसके बाद बच्चे को परिसर में खंभे से बांध दिया। परिवार की शिकायत पर राकेश के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज किया है

इसे भी जरूर देखें 👉दाऊद के राइटहैंड रियाज भाटी का दोस्त है..जबलपुर का बिशप:मुंबई में 3 करोड़ में किया जिमखाने का सौदा, 35 केस में है आरोपी

👉more read शहडोल जिले के अमरई थाने मे आग लगाने वाली युवती ने तोड़ा दम:पटवारी से प्रेम प्रसंग पर हुआ था विवाद, खुद पर पेट्रोल डालकर लगा ली थी युवती ने आग

Manu Mishra 1 shramveerbharat news
See also  क्यों फोड़ा जाता है नारियल मांगलिक कार्यों में
Author: Manu Mishra 1 shramveerbharat news

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights