Breaking News

पैरोल से फरार हुआ अपराधी दण्डित बंदी एवं जमानतदार के विरूद्ध प्रकरण दर्ज, तलाश जारी By manu Mishra 19July 2022

पैरोल से फरार हुआ अपराधी दण्डित बंदी एवं जमानतदार के विरूद्ध प्रकरण दर्ज, तलाश जारी

By manu Mishra 19July 2022

          

   

पैरोल से फरार हुआ अपराधी दण्डित बंदी एवं जमानतदार के विरूद्ध प्रकरण दर्ज, तलाश जारी By manu Mishra 19July 2022


  थाना सिविल लाईन में दिनांक 18-7-22 की रात लगभग 10-45 बजे राजकुमार दास उम्र 54 वर्ष भृत्य केन्द्रीय जेल जबलपुर ने लिखित शिकायत की कि दण्डित बंदी गुहरू गोंड़ पिता कोमूलाल उम्र 35 वर्ष निवासी नरवारटोला परसवाह थाना घुघरी जिला मण्डला को प्रकरण क्रमांक 109/2010 धारा 302 भादवि में माननीय न्यायायल सत्र न्यायाधीश मण्डला द्वारा पारित निर्णय दिनाक 30-7-2011 को आजीवन कारावास एवं जुर्माना 1 हजार रूपये जमा न करने पर 3 माह अतिरिक्त सश्रम कारावास की सजा से दण्डित किये जाने पर जिला जेल मंडला में दाखिल कराया गया था दण्डित बंदी केा सजा भुगताये जाने हेतु दिनांक 31-7-2011 को जिला मण्डला से केन्द्रीय जेल जबलपुर स्थानांतरण पर दाखिल किया गया था 

See also  31 मई तक प्रवासियों को ले जाने वाली श्रमिक ट्रेनों का खर्च उठायेगी येदियुरप्पा सरकार

X (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); X 

न्यायालय तलसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी घुघरी जिला मण्डला के पत्र. क्रमांक दिनांक 25-7-2015 केे माध्यम से बंदी के जमानतदार केामूलाल निवासी परसवाह थाना घुघरी जिला मण्डला की 50 हजार रूपये की जमानत निष्पादित की गई थी। निष्पादित जमानत बंधपत्र के आधार पर दण्डित बंदी गुहरू गोंड को 2-7-2022 को 15 दिन के पैरोल पर छोड़ा गया था, जिसे दिनॉक 17-7-2022 को केंन्द्रीय जेल जबलपुर में पैरोल से वापस आना था जो वापस न आकर फरार हो गया है।

                   शिकायत  पर आरोपी दण्डित बंदी गुहरू तथा जमानतदार कोमूलाल के विरूद्ध धारा 224, 109 भादवि एवं म.प्र. बंदी अधिनियम की धारा 31(ग)(घ) का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया।

Manu Mishra 1 shramveerbharat news
See also  COVID-19 से लड़ने में फेल हुई बघेल सरकार, 'चाउर वाले बाबा' ने लगाया आरोप
Author: Manu Mishra 1 shramveerbharat news

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights