मुंबई। अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने कोविड-19 की जांच करवाई, जिसमें वह कोरोनावायरस से संक्रमित पाई गई हैं। सोमवार को पोस्ट किए एक संदेश में फातिमा ने बताया कि उन्होंने खुद को घर में अलग-थलग कर लिया है और लोगों से प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, “मैं कोविड-19 की जांच में पॉजिटिव निकली। इस समय सभी सावधानियों और प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं। आप सबकी शुभेच्छाओं और चिंता के लिए धन्यवाद। सुरक्षित रहें दोस्तो।”
फिल्म ‘दंगल’ में फातिमा के पिता की भूमिका निभा चुके अभिनेता आमिर खान भी कोविड-19 पॉजिटिव हो चुके हैं। पिछले कुछ दिनों में रणबीर कपूर, कार्तिक आर्यन, विक्रांत मैसी, परेश रावल, मिलिंद सोमन, आर. माधवन और रोहित सराफ सहित कई बॉलीवुड हस्तियां करोना की चपेट में आ चुके हैं।






Users Today : 0
Users This Month : 5
Total Users : 239383
Views Today :
Views This Month : 5
Total views : 62817



