Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

बेड के लिए लड़े पड़े दो मरीज फिर कर दिया मर्डर

 

बेड के लिए लड़ पड़े दो मरीज और फिर कर दी हत्या

Newstrack
/
देश
/

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के मेडिकल कॉलेज में जो कुछ हुआ वह सभी को हैरान कर गया। जी दरअसल यहाँ पर भर्ती एक मरीज ने विवाद के बाद दूसरे मरीज की हत्या कर दी। इस पूरी घटना के हो जाने के बाद से पूरे अस्पताल में हंगामा मच गया है। इस मामले में मृतक के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। उसके बाद पुलिस आई और आरोपी मरीज और उसके पिता को हिरासत में ले लिया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।

See also  क्रिकेट सट्टे में हारी हुई रकम पर ब्याज लगाकर, हारी हुई रकम वापस न कर सकने पर डरा धमका कर रेस्टोरेंट एवं मकान की रजिस्ट्री करवाने वाले सटोरिये दिलीप खत्री , दिलीप खत्री के भाई संजय खत्री एवं विवेक खत्री तथा हरीश उर्फ विक्की मनानी व अंकित पमनानी के विरूद्ध प्रकरण दर्ज By manu Mishra

क्या है मामला- जी दरअसल अस्पताल के होल्डिंग एरिया में 21 नंबर पर 50 वर्षीय मरीज हंसराज भर्ती था। उसे बुखार आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वही उसी वार्ड में 25 नंबर पर 35 साल का अब्दुल रहमान भी भर्ती था। उसको डिसेंट्री होने पर भर्ती किया गया था। इस घटना को लेकर मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि अब्दुल रहमान सुबह 4 बजे के आसपास वॉशरूम जाने के बाद जब वापस वार्ड में लौटा तो वो अपना बेड भूल गया। उसके बाद उसने 21 नंबर बेड पर लेटे हंसराज को कहा कि वो बेड खाली करे क्योंकि ये उसका बेड है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। इसी बीच अब्दुल ने गुस्से में आकर हंसराज को बिस्तर से उठाकर जमीन पर पटक दिया। ऐसा होने से हंसराज की मौत हो गई।

घटना को देखने वालों ने अस्पताल प्रबंधन को बताया और उसके बाद पुलिस को फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी रहमान और उसके पिता शराफत को हिरासत में लिया है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि ”राजकीय मेडिकल कॉलेज की होल्डिंग एरिया में भर्ती अब्दुल रहमान को शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज सुबह उसका एक अन्य मरीज हंसराम से बेड को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद अब्दुल रहमान ने हंसराम को उठाकर जमीन पर बार-बार पटका जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई।” कहा जा रहा है रहमान मंदबुद्धि है। वैसे पुलिस अब इस पूरे मामले की छानबीन में लग चुकी है।

See also  आज का राशिफल दैनिक राशिफल 9,2022काजुलाई का राशिफल By pandit manu Mishra
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights