Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

अब अगले साल रिलीज होगी तेंडुलकर पर बनी फिल्म 'गॉड ऑफ क्रिकेट'

मुंबई । क्रिकेट की दुनिया में आज भी सचिन तेंडुलकर को क्रिकेट का भगवान कहा जाता है। क्रिकेट के इतिहास में सचिन का नाम हमेशा अमर रहेगा। 3 साल पहले सचिन के जीवन पर बनी बायॉपिक ‘सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स’ रिलीज हुई थी। इस बायॉपिक को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। खबर है कि सचिन के जीवन पर एक और फिल्म बन रही है जो अगले साल रिलीज होगी। ‘गॉड ऑफ क्रिकेट’ नाम से बन रही यह फिल्म सचिन के पूरे जीवन और क्रिकेटिंग करियर की एक प्रेरक कहानी होगी। फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है जिसके वॉइस ओवर में महेश भट्ट की आवाज सुनाई दे रही है। फिल्म के मेकर्स ने सचिन के जन्मदिन पर यह मोशन पोस्टर जारी करते हुए घोषणा की है कि यह फिल्म अगले 24 अप्रैल 2021 को सचिन के जन्मदिन पर ही रिलीज की जाएगी। मोशन पोस्टर में घुंघराले बालों वाला एक छोटा बच्चा हाथ में बैट लिए दिखाई दे रहा है। पोस्टर के बैकग्राउंड में बच्चे का डायलॉग भी है, ‘गॉड ने कहा खेलना है तो बस खेलना है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म एक बच्चे की कहानी है जो सचिन का फैन है। फिल्म में संग्राम सिंह भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। अभी मेकर्स ने फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है।
See also  जरूर जाने क्यों काटा था श्री काल भैरव ने_ब्रह्मा जी का पांचवा शीश By manu Mishra 27July 2022
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights