
नई दिल्ली । ऑनलाइन इंटेलीजेंस कंपनी साइबल ने बताया कि साइबर अपराधियों ने 2.9 करोड़ भारतीयों के व्यक्तिगत डेटा डार्क वेब पर डाल दिए हैं। कंपनी ने एक ब्लॉग में कहा कि नौकरी की तलाश कर रहे 2.91 करोड़ भारतीय लोगों के व्यक्तिगत विवरण मुफ्त में लीक हो गए हैं। आमतौर पर इस तरह की घटना हमारी नजरों में आती रहती है, लेकिन इसने विशेष ध्यान खींचा क्योंकि इसमें बहुत सारा व्यक्तिगत विवरण भी शामिल हैं। इन विवरणों में शिक्षा, पता, ईमल, फोन, योग्यता, कार्य अनुभव आदि भी शामिल हैं। साइबल ने हाल ही में फेसबुक और अनएकैडमी की हैकिंग की भी जानकारी का खुलासा किया था। साइबल ने एक वक्तव्य में कहा है कि साइबर अपराधी इस तरह की व्यक्तिगत जानकारी की ताक में रहती हैं ताकि उनके नाम पर वह पहचान चुराने, घोटाला करने या फिर जासूसी करने जैसे काम कर सकें।





Users Today : 7
Users This Month : 15
Total Users : 239393
Views Today : 8
Views This Month : 19
Total views : 62831



