जरूरतमंदों को बेड्स, दवाईयां और ऑक्सीजन दिलाने के लिए सोनू सूद ने लॉन्च किया ऐप

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद एक बार फिर से अपने काम से फैंस का दिल जीत रहे हैं. आप जानते ही होंगे वह जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए हमेशा आगे रहते हैं. आए दिन उनके ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब पढ़े जाते हैं. अब इस बार भी वह मदद के लिए आगे आये हैं. इस समय देशभर में अस्पतालों में बेड्स, दवाईयां और ऑक्सीजन की किल्लत की खबरें आ रही हैं. इन सभी के बीच सोनू सूद ने इन परेशानियों को ध्यान में रखते हुए एक ठोस कदम उठाया है. उन्होंने एक टेलिग्राम ऐप लॉन्च किया है और इसकी जानकारी ट्वीट के जरिए दी है.
अब तक सोनू सूद की मदद को देखते हुए कहीं गांव में मूर्ति बनाई गई तो कहीं उनकी पूजा भी की जाती है. सोनू ने अब तक अपने काम से लोगों का खूब दिल जीता है. लॉकडाउन के दौरान भी सोनू सूद ने लोगों की खूब मदद की थी. बीते साल तो उन्होंने विदेशों में फंसे छात्रों को भी प्लेन के जरिए भारत वापस बुलाया था. वैसे आप जल्द ही उन्हें फिल्म ‘किसान’ और ‘पृथ्वीराज’ में भी देखने वाले हैं.





Users Today : 2
Users This Month : 24
Total Users : 239402
Views Today : 3
Views This Month : 29
Total views : 62841



