Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

दमोह नाका से रानीताल के बीच टूटेंगे मकान, शुरू हो रहा फ्लाईओवर का काम

 

दमोह नाका से रानीताल के बीच टूटेंगे मकान, शुरू हो रहा फ्लाईओवर का काम

दमोह नाका से रानीताल के बीच टूटेंगे मकान, शुरू हो रहा फ्लाईओवर का काम

 

Flyover Bridge,Flyover Bridges,Flyover Bridge In India,Tifra Flyover Bridge,Flyover Bridge In Mp,Longest Flyover Bridge,Bigest Flyover Bridge,Damoh Naka To Ranitall Road,Mp Government,

जबलपुर। दमोहनाका-मदन महल फ्लाइओवर निर्माण में बाधक मकानों, बिजली के खम्भों को हटाने का काम अब गति पकडऩे लगा है। मदनमहल चौराहे से पेट्रोल पम्प हटाने के बाद अब रानीताल से बल्देवबाग के बीच यूटिलिटी की शिफ्टिंग होगी। रानीताल स्थित नगर निगम के कर्मचारियों के 16 आवास भी फ्लाइओवर की जद में हैं। इन्हें हटाने के साथ ही बिजली के पोल भी शिफ्ट किए जाएंगे। फ्लाइओवर प्रोजेक्ट में अभी तक मदन महल छोर से रानीताल के बीच ही काम हुआ है। अब दमोहनाका छोर पर भी काम शुरू हो गया है। यहां हाइटेक मशीनों से फाउंडेशन के लिए गड्ढे किए जा रहे हैं।फ्लाइओवर निर्माण में सडक़ों पर लगे बिजली के खम्भे भी बाधक बन रहे हैं। इन्हें शिफ्ट करने के बाद ही निर्माण कार्य में तेजी आएगी। बता दें कि दमोहनाका से रानीताल के बीच ढाई किमी में सबसे ज्यादा बिजली के खम्भे हैं।

See also  बहुत दुखी मन से एक साथ उठी 4 स्कूली बच्चों की अर्थियां, रोया गांव:उज्जैन ट्रक-ट्रैक्स की टक्कर में बहन ने इकलौता भाई, मां ने बेटी को खोया By manu Mishra shramveerbharat News 23, 8,2022

दमोहनाका छोर पर भी फाउंडेशन का काम शुरू
फ्लाईओवर : हटेंगे निगम के 16 क्वार्टर, 350 पोल भी होंगे शिफ्ट

अंडरग्राउंड यूटिलिटी भी होगी शिफ्ट 
दमोहनाका से मदन महल रेलवे स्टेशन के बीच अंडर ग्राउंड पानी की पाइप लाइन, सीवर लाइन, ड्रेनेज व दूरसंचार कम्पनियों के केबल भी हटाए जाएंगे। इन्हें लेफ्ट-राइट पॉलिसी के तहत शिफ्ट किया जाएगा, जिससे यातायात प्रभावित नहीं हो।

फ्लाइओवर प्रोजेक्ट के तहत दमोहनाका छोर पर काम शुरू हो गया है। फाउंडेशन के हाइटेक मशीनों से गड्ढे किए जा रहे हैं। जल्द ही बिजली के खम्भे, यूटिलिटी शिफ्टिंग और भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। 
– गोपाल गुप्ता, कार्यपालन यंत्री, पीडब्ल्यूडी

See also  जरूर जाने बार‍िश में गर्मगर्म भुट्टा खाने के बाद भूलकर भी न पीएं पानी, जान‍िए बड़े नुकसान By pandit manu Mishra 20 जुलाई22
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights