Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

बॉस को झाड़ू से धो डाला, अश्लील मैसेजेस से थी परेशान न्यूज़ मनु मिश्रा

               बॉस  को झाड़ू से धो डाला, अश्लील मैसेजेस से थी परेशान    न्यूज़ मनु मिश्रा   

सोशल मीडिया (Social Media) पर इस समय एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें वो कुर्सी पर बैठे एक आदमी को झाड़ू से पीटते हुए दिखाई दे रही हैं. मीडिया में आ रही रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि ये महिला एक सरकारी एजेंसी की कर्मचारी है, जिनका बॉस कई दिनों से उन्हें अश्लील मैसेजेस भेजता था. इस हरकत से वो इतनी परेशान हो गई कि मजबूरी में ये कदम उठाना पड़ा. मामला चीन (China) के Heilongjiang का है, जिसका वीडियो सामने आ रहा है.

See also  एलन मस्क को हत्या की आशंका:बोले- ओपन-एयर कार परेड नहीं करूंगा

महिला ने आरोप लगाया है कि बॉस ना सिर्फ उसे वो ऑफिस की और भी लड़कियों के साथ ऐसी ही हरकतें करता है और सभी महिला कर्मचारी उससे परेशान हो गई हैं. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला अपने बॉस को ना सिर्फ मॉप से मारती हैं, बल्कि उसके केबिन का सारा सामान फेंक देती है, गुस्से में उसके मुंह पर पानी भी फेंक देती हैं. आश्चर्य की बात ये है कि इस दौरान बॉस अपनी कुर्सी पर ही बैठा रहता है, मानों उसे पहले से पता हो कि उसकी धुनाई होने वाली है.

पिटने वाले आदमी का नाम वॉन्ग बताया जा रहा है जो एक गरीबी हटाने वाली सरकारी एजेंसी का डिप्टी डायरेक्टर है. घटना का वीडियो सामने आने और सोशल मीडिया पर महिला को काफी सपोर्ट मिलने के बाद उसे बर्खास्त करने की बात भी सामने आ रही है. चीन की न्यूज एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट की माने तो उसे जांच के बाद दोषी पाया गया है. इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि ये एक गैर अनुशासित व्यक्ति है और पहले भी ऐसी हरकतें करता पाया गया था.

Manu Mishra 1 shramveerbharat news
See also  लड़के ने पार्टी में हेलिकॉप्‍टर से करवाई गर्लफ्रेंड की 'ग्रैंड एंट्री'! By manu Mishra 8जुलाई2022
Author: Manu Mishra 1 shramveerbharat news

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights