बेकाबू हालात पर चर्चा के लिए मोदी और राज्यपालों की बैठक, उपराष्ट्रपति भी होंगे शामिल श्रम वीर भारत न्यूज़

कोविड-19 के प्रबंध और वैक्सीन को लेकर ये प्रधानंमत्री और उपराष्ट्रपति की राज्यपालों के साथ पहली बैठक होगी। देश में कोरोना के फैलते संक्रमण को देखते हुए इस अहम बैठक को आयोजित करने का फैसला लिया गया है। इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी एक बार फिर महामारी के खिलाफ लड़ाई लड़ने में राज्यपालों की भूमिका पर चर्चा कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी की राज्यपालों के साथ यह बैठक शाम को छह बजे होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राज्यपालों को राज्य सरकारों की ओर से महामारी के खिलाफ रोजाना किए जा रहे बचाव कार्यों में सीधे तौर पर शामिल नहीं किया जाएगा बल्कि उनका कार्य राष्ट्रपति के प्रतिनिधियों और राज्य के मुख्यमंत्रियों के बीच साझेदारी को बेहतर बनाने का होगा।
बता दें कि देश का संविधान कहता है कि राज्यों के राज्यपालों के साथ प्रधानमंत्री सीधे तौर पर बैठक नहीं बुला सकते हैं लेकिन राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ही राज्यपालों को बैठक में आमंत्रित कर सकते हैं।





Users Today : 2
Users This Month : 7
Total Users : 239385
Views Today : 3
Views This Month : 8
Total views : 62820



