GRP गजब है : एक ही हथकड़ी पहनाकर कोरोना पॉजिटिव और निगेटिव आरोपियों को करा दिया पैदल मार्च

एक हथकड़ी में कोरोना पॉजिटिव भी और निगेटिव भी।
जबलपुर/ एक तरफ तो मध्य प्रदेश के जबलपुर में कोरोना वायरस बेलगाम होता जा रहा है, वही दूसरी तरफ जबलपुर GRP की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल, पुलिस द्वारा चोरी के मामले में दो आरोपियों को पकड़ा था। इन दोनों आरोपियों को पुलिस ने एक ही हथकड़ी लगाकर अदालत से पैदल मार्च निकालते हुए सेंट्रल जेल पहुंचाया। हैरानी की बात तो ये है कि, दोनों आरोपियों में सेएक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव थी, इसके बावजूद भी पुलिस द्वारा दोनों को एक ही हथकड़ी में बांधकर ले जाया गया। पुलिस को इस बारे में जानकारी थी, इसलिये सेंट्रलजेल ले जाने वाले पुलिसकर्मी ने खुद तो पीपीई किट पहन ली, लेकिन अन्य आरोपी की कोई परवाह नहीं की। बाद में सवाल किये जाने पर पुलिस द्वारा सफाई दी गई कि, वाहन खराब हो जाने के कारण आरोपियों को पैदल ले जाया गया था।






Users Today : 5
Users This Month : 8
Total Users : 236651
Views Today : 7
Views This Month : 13
Total views : 59106



