जबलपुर न्यूज़ कारतूस बेचने की फिराक में खड़ा आरोपी गिरफ्तार, 18 कारतूस जप्त
By manu Mishra 31July 2022
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा आदेश पर
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध हथियार के कारोबार मे लिप्त असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण श्री संजय कुमार अग्रवाल के मार्ग दर्शन में थाना गढा की टीम द्वारा 1 आरोपी को अवैध रूप से रखे 18 कारतूस सहित पकडा गया है।
@ (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); @
थाना प्रभारी गढ़ा श्री राकेश तिवारी ने बताया कि दिनांक 30-7-22 की रात विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि मधुवन बार के पास संजीवनीनगर रोड में एक व्यक्ति पिस्टल के कारतूस रखे हुयेे बेचने के लिये खड़ा है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई , मधुवन बार के पास मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम अनुराग बुधौलिया उम्र 42 वर्ष निवासी अरिहंत बुक डिपो के पास देवताल गढा बताया जो तलाशी लेने पर फुल पेंट की दाहिने जेब में पिस्टल के 18 कारतूस 7.65 एम.एम. के रखे मिला , आरोपी के कब्जे से 18 कारतूस जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त कारतूस कहां से एवं किससे प्राप्त किये गये के संबंध में पूछताछ जारी है।
*उल्लेखनीय भूमिका-* आरोपी केा अवैध कारतूस के साथ रंगे हाथ पकड़ने में उप निरीक्षक बृजेन्द्र तिवारी, आरक्षक शैलेन्द्र पटवा, आशीष सिंह की सराहनीय भूमिका रही।






Users Today : 12
Users This Month : 222
Total Users : 237080
Views Today : 16
Views This Month : 341
Total views : 59819



