Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

अभिषेक बच्चन बोले- रणबीर कपूर को लेकर चिंतित रहते थे ऋषि कपूर

 

अभिषेक बच्चन बोले- रणबीर कपूर को लेकर चिंतित रहते थे ऋषि कपूर, नजर रखते थे

News shramveer bharat
मुंबई. एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) इस दुनिया को छोड़कर जा चुके हैं. वैसे तो उनके निधन के कई महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब भी रह-रह कर उन्हें याद किया जाता रहा है. कभी उन्हें किस्सों के माध्यम से याद किया जाता है तो कभी उनके परिवार के लोग और बॉलीवुड के उनके साथी कलाकार याद करते रहते हैं.
यही नहीं उनके फैंस भी मजेदार किस्सों का जिक्र कर उन्हें याद करते रहते हैं. इससे उनके व्यक्तित्व का भी पता चलता है. ऐसा ही एक मजेदार किस्सा अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने शेयर किया है. यह किस्सा बहुत ही रोचक है.
अभिषेक के अनुसार ऋषि अपने बेटे रणबीर के बारे में हमेशा चिंतित रहते थे. इस चिंता के कारण वे अपने बेटे की एक्टिविटी पर निगाह रखते थे. जूनियर बच्चन ने ऋषि कपूर का यह किस्सा शेयर करते हुए लिखा है- हम शिमला में शूटिंग कर रहे थे. मैं उस शेड्यूल में सुबह के समय ऋषि कपूर के साथ ही रोज कॉफी पीता था. मैं उनके रूम में गया तो देखा कि वे सफेद लुंगी पहने इंटरनेट पर कुछ देख रहे थे.
किसी वेबसाइट पर रणबीर कपूर के बारे में जो प्रसारित हुआ है, उसे ऋषि कपूर देख रहे थे. पूछने पर उन्होंने बताया कि ऐसा करके ही उन्हें अपने बेटे के बारे में सब कुछ पता चलता है. इसके साथ ही अभिषेक ने बताया कि वे शानदार शख्सियत थे. जो भी मन में आता था, कह देते थे. वे रोज अपने बेटे के बारे में जानना चाहते थे. इस किस्से की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है. ऋषि कपूर का पिछले साल 30 अप्रैल को निधन हो गया था. वे लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे. अचानक से उनके निधन से बॉलीवुड को गहरा सदमा लगा. वे आज भी यादों में अपने फैंस के दिलों में जिंदा हैं.
See also  भारतीय सेना और IAF के हेलीकॉप्टरों ने खराब मौसम में 15,500 फीट की ऊंचाई पर फंसे चालक दल को बचाया
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights