भोपाल: जेल में एक साथ मिले 7 संक्रमित कैदी, मचा हड़कंप श्रम वीर भारत न्यूज़

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी की सेंट्रल जेल में एक साथ ही सात कैंदियों के कोरोना संक्रमित होने से हडकंप मचा हुआ है। जी दरअसल यहाँ जेल की चहारदीवारी के अंदर रहने वाले यह कैदी संक्रमित हो गए, और अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर कैसे? इस मामले में जेल प्रशासन का दावा है कि नई आमद वाले कैदियों को पहले क्वारंटाइन किया जाता है। उसके बाद ही सामान्य बैरिक में रखा जाता है। अब जेल में कोरोना संक्रमितों के मिलने से जेल प्रबंधन के लिए यह चिंता का विषय बन चुका है।
खबरों के मुताबिक अभी सातों कोरोना पॉजिटिव कैदियों को हमीदिया अस्पताल भेजा गया है। आप सभी जानते ही होंगे कि सेंट्रल जेल में क्षमता से डेढ़ गुना अधिक कैदी हैं। जी दरअसल जेल में 2700 बंदियों के रखने की क्षमता है लेकिन अभी वहां पर 3900 बंदी हैं। बीते दिन ही मेहर इटारसी निवासी सचिदानन्द नाम के एक बंदी की मौत हो चुकी है। बीते गुरुवार को एक दिन पहले ही यहां कोरोना वैक्सिनेशन किया गया था। यहाँ 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले 899 बंदियों को कोरोना वैक्सीन का पहला डोज दिया गया था।
इसमें 45 महिलाएं शामिल थी। आप तो जानते ही होंगे कि वैक्सिनेशन का कार्य पूरे प्रदेश की जेलों में चल रहा है, इसी के चलते सेंट्रल जेल परिसर में भी बीते गुरुवार को वैक्सिनेशन किया गया था। वैसे अभी यहाँ सभी बंदियों का कोरोना टेस्ट नहीं किया गया है लेकिन कहा जा रहा है अगर कोरोना टेस्ट किया जाए तो यह संख्या और अधिक बढ़ सकती है।





Users Today : 17
Users This Month : 207
Total Users : 237065
Views Today : 19
Views This Month : 321
Total views : 59799



