Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

चाची भतीजे की गोली मारकर हत्या

 मेरठ. उत्‍

तर प्रदेश के मेरठ (Meerut) में शनिवार को डबल मर्डर (Double Murder) की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस वारदात की जांच पड़ताल में जुटी है.

घटना भावनपुर थाना क्षेत्र के लालपुर गांव की है. जानकारी के मुताबिक लालपुर गांव में चाची और भतीजे की गोली लगी हुई लाश घर के पास पड़ी मिली. मृतकों की शिनाख्त गुड्डू (23) और गुलशन (38) के रूप में हुई. गुड्डू के घर के बराबर में बिटौरे रखे हुए हैं, जिनके पास दोनों लाश मिली हैं. बताया जा रहा है कि चाची के माथे पर और भतीजे की कनपटी पर गोली लगी हुई है.
अजीत सिंह हत्याकांड में मुन्ना बजरंगी का हत्यारोपी गैंगस्टर सुनील राठी भी नामजद, शूटर ने उगले राज
पुलिस ने मौके से पिस्टल की मैगजीन बरामद की है, लेकिन पिस्टल नहीं मिल पाई. फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी है. इस पूरे मामले में पुलिस दोनों परिवारों से भी पूछताछ कर रही है. फिलहाल हत्या की ठोस वजह सामने नहीं आई है. उधर, मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है.

Manu Mishra 1 shramveerbharat news
See also  अवैध संबंध छुपाने के लिए पति की हत्या:कोर्ट ने पत्नी को उम्र कैद की सजा सुनाई By manu Mishra 19july
Author: Manu Mishra 1 shramveerbharat news

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights