Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

बॉयफ्रेंड के कारण की आत्महत्या

 

NewsPoint

BF ने लव मैरिज के बाद इतना पीटा की विवाहिता को फांसी लगानी पड़ी – श्रम वीर भारत न्यूज़

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में दो साल पहले युवती ने अपनों से लड़ कर जिस व्यक्ति को जीवन साथी चुना। शादी के बाद उसका अलग ही रूप दिखा। नशे में धुत होकर वह रोजाना पत्नी की मारपीट करने लगा। प्रताड़ना से तंग आकर गुरुवार को युवती ने फांसी लगा ली। मामला घमापुर थाना क्षेत्र का है

हनुमान टोरिया निवासी दो साल पहले युवती ने अपनों से लड़ कर जिस व्यक्ति को जीवन साथी चुना। शादी के बाद उसका अलग ही रूप दिखा। नशे में धुत होकर वह रोजाना पत्नी की मारपीट करने लगा। प्रताड़ना से तंग आकर गुरुवार को युवती ने फांसी लगा ली। मामला घमापुर थाना क्षेत्र का है।

See also  रेलवे ने 30 जून तक के सभी नियमित ट्रेनों के टिकट किए रद्द, यात्रियों का पूरा पैसा होगा रिफंड

हनुमान टोरिया निवासी रिया सोनकर (24) की दोस्ती शिवा बेन से थी। दोस्ती प्यार में बदल गई। फिर दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया। शिवा बेन के परिवार वाले तो तैयार हो गए, लेकिन रिया के घरवालों को रिश्ता मंजूर नहीं था। बावजूद रिया ने अपनों का विरोध करते हुए शिवा बेन से कोर्ट मैरिज कर ली। रिया सोनकर के इस कदम से माता-पिता को धक्का लगा। परिवार वालों ने रिया से संबंध तोड़ लिए। 

शादी के बाद शिवा के घर पहुंची रिया को खुशी कुछ ही दिनों की मिल पाई। थोड़े ही दिनों बाद शिवा का असली रूप सामने आया। वह अक्सर शराब पीकर देर से लौटता और रिया के साथ मारपीट करने लगा। ससुराल वालों का व्यवहार भी रिया के प्रति बदल गया था। वे भी उसे अवसर मिलते ही अपमानित करते रहते थे।

See also  लगा लो यह प्लांट कभी नहीं होगी कमी पैसों की

प्रारंभिक जांच में सामने आया. है, गुरुवार को को भी दोनों के बीच किसी बात पर कहासुनी हुई थी। इसके बाद शिवा ने रिया की पिटाई कर दी थी। पिछले दो सालों से घुट-घुट कर जिंदगी काट रही रिया ने आखिरकार रात होते-होते जिंदगी समाप्त करने का फैसला ले लिया। वह फंदे पर झूल गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।  

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights