Breaking News

एक छोटे से नींबू के आप भी जानिए फायदे

 

कई प्रकार के रोगों से दूर रखेगा एक छोटा सा नींबू,
आप भी जानिए इसके फायदे

  • रोजाना भोजन में नींबू का सेवन करने से विटामिन सी प्राप्त होता है, जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ ही हर प्रकार के रोगों से आपको दूर रखने में मदद करता है।

  • नींबू को दो भागों में काटकर उसे तवे पर रखकर सेंक लें। अब इस सिके भाग पर सेंधा नमक डालकर चूसें। इससे पित्त की दिक्कत खत्म होती है।
  • सुबह-शाम एक गिलास पानी में एक नींबू निचोड़कर पीने से मोटापा दूर होता है।
  • गर्म पानी में नींबू निचोड़कर शहद के साथ पीने से न केवल पाचन शक्ति बढ़ती है, बल्कि मोटापा भी कम होता है। इसके अलावा यह भूख बढ़ाने और गैस से राहत दिलाने में भी लाभकारी है।
  • आधे नींबू का रस और दो चम्मच शहद मिलाकर चाटने से तेज खांसी, श्वास व जुकाम में लाभ होता है।
  • नींबू ज्ञान तंतुओं की उत्तेजना को शांत करता है। इससे हृदय की अधिक धड़कन सामान्य हो जाती है। उच्च रक्तचाप के रोगियों की रक्तवाहिनियों को यह शक्ति देता है।
  • एक नींबू के रस में तीन चम्मच शकर, दो चम्मच पानी मिलाकर, घोलकर बालों की जड़ों में लगाकर एक घंटे बाद अच्छे से सिर धोने से रूसी दूर हो जाती है व बाल गिरना बंद हो जाते हैं।
  • जी मचलाना सा उल्टी आने की समस्या में कटे हुए नींबू पर काला नमक डालकर चूसें, या फिर नींबू पानी में काला नमक का प्रयोग करें।
  • एक गिलास पानी में एक नींबू निचोड़कर सेंधा नमक मिलाकर सुबह-शाम दो बार नित्य एक महीना पीने से पथरी पिघलकर निकल जाती है।
  • बवासीर (पाइल्स) में रक्त आता हो तो नींबू की फांक में सेंधा नमक भरकर चूसने से रक्तस्राव बंद हो जाता है।   ******  पंडित मनु मिश्रा*******

See also  शासकीय खाद्यान की गेंहू की 120 बोरियों को वैधानिक अनुमति के बिना मकान पर भण्डारण करना पाये जाने पर उचित मूल्य की दुकान के विक्रेता मोह. बुरहान रजा, अब्दुल मेहमूद रंगरेज, मिनी ट्रक के चालक के विरूद्ध प्रकरण दर्ज By manu Mishra 7, June 2022
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights