Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

बायोकॉन को कोरोना इलाज के उपकरण बनाने डीसीजीआई की मंजूरी

नई ‎दिल्ली । जैव प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी बायोकॉन ने बुधवार को कहा कि उसकी सहायक कंपनी को भारतीय दवा महानियंत्रक (डीसीजीआई) से कोविड-19 के गंभीर रोगियों के इलाज के लिए चिकित्सा उपकरण बनाने की मंजूरी मिली है। बायोकॉन ने कहा कि उसकी सहायक इकाई बायोकॉन बायोलॉजिक्स को रक्त शोधन उपकरण साइटोसॉर्ब के लिए डीसीजीआई की मंजूरी मिली है, जो सघन देखभाल इकाई (आईसीयू) में भर्ती कोविड-19 के मरीजों में प्रो-इंफ्लेमेटरी साइटोकिन्स के स्तर को कम करता है। कंपनी ने बताया कि उसे कोविड-19 के मरीजों के इलाज में साइटोसॉर्ब के इस्तेमाल के लिए जनहित में आपातकालीन लाइसेंस मिला है। इसका इस्तेमाल 18 साल या इससे अधिक के मरीजों पर किया जाएगा। बायोकॉन ने कहा कि यह लाइसेंस कोविड-19 महामारी के काबू में आने तक प्रभावी है।
See also  विजय माल्या ने फिर ट्वीट कर सरकार से की पैसा लौटाने की पेशकश
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights