
वॉशिंगटन। दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोरोना से निपटने को लेकर आलोचनाओं से घिरे हैं। इस बीच सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर ने पहली बार ट्रंप को चेतावनी दी है। ट्विटर ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के कुछ ट्वीट्स को फ्लैग करते हुए फैक्ट-चेक की वॉर्निंग दी है। ऐसा पहली बार है जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर ने अमेरिकी राष्ट्रपति को चेतावनी दी है। वहीं वॉर्निंग के बाद ट्रंप ने इसे बोलने की स्वतंत्रता के खिलाफ बताया। ट्रंप ने इसे अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव में दखल करार दिया है। ट्रंप के दो ट्वीट्स पर ट्विटर की तरफ से वॉर्निंग दी गई। मेल-इन बैलट्स को फर्जी और मेल बॉक्स लूट लिया जाएगा कहते हुए ट्रंप के आधिकारिक अकाउंट से कुछ ट्वीट्स किए गए थे। अब इन ट्वीट पर एक लिंक आ रहा है, जिस पर लिखा है मेल-इन बैलट्स के बारे में तथ्य जानिए। यह लिंक ट्विटर यूजर्स को मोमेंट्स पेज पर फैक्ट चेक के लिए ले जाता है। यहां ट्रंप के अप्रमाणित दावों के संबंध में खबरें दिखती हैं।





Users Today : 8
Users This Month : 218
Total Users : 237076
Views Today : 10
Views This Month : 335
Total views : 59813



