
लंदन । दो महीने में मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति 30 अरब डॉलर बढ़ गई है। जिसके कारण जुकरवर्ग दुनिया के तीसरे सबसे अमीर बन गए हैं। पिछले दिनों मार्क जुकरबर्ग एक दूसरी वजह से भी भारत में चर्चा में थे। उन्होंने देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो में करीब 44 हजार करोड़ का भारी निवेश किया है। वे अब जियो के 10 फीसदी हिस्सेदार बन चुके हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले दो महीने में उनकी संपत्ति में करीब 30 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। मार्च के मध्य में उनकी कुल संपत्ति 57.5 अरब डॉलर थी। वर्तमान में उनकी संपत्ति करीब 87.5 अरब डॉलर है। ताजा रैंकिंग में वे विश्व के तीसरे सबसे अमीर शख्स हैं। अभी वे बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन वॉरेन बफेट से भी आगे निकल चुके हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक जब से फेसबुक ने अपनी ऑनलाइन शॉपिंग फीचर शाप्स् की शुरुआत की है, उसके शेयर की कीमत ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। फेसबुक के एक शेयर का भाव 230 डॉलर पर पहुंच गया है। कोरोना के कारण पूरी दुनिया में लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। ऐसे में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की मांग बहुत ज्यादा बढ़ गई है। पिछले दो महीने में फेसबुक ने वीडियो कॉल की सुविधा को अपडेट किया है।
See also पुलिस महानिदेशक, मध्य प्रदेश के निर्देशों के परिपालन मे अति. पुलिस महानिदेशक, जबलपुर जोन के द्वारा जोन अंतर्गत जिलों में दिनांक 05.06.2022 एवं 06.06.2022 की मध्यरात्रि 12 बजे से 5 बजे तक थानों में औचक/आकस्मिक निरीक्षण का अभियान चलाते हुये 16 थानों का किया गया आकस्मिक निरीक्षण By manu Mishra
Powered by Inline Related Posts





Users Today : 31
Users This Month : 749
Total Users : 235633
Views Today : 47
Views This Month : 866
Total views : 57902



