पुलिस महानिदेशक, मध्य प्रदेश के निर्देशों के परिपालन मे अति. पुलिस महानिदेशक, जबलपुर जोन के द्वारा जोन अंतर्गत जिलों में दिनांक 05.06.2022 एवं 06.06.2022 की मध्यरात्रि 12 बजे से 5 बजे तक थानों में औचक/आकस्मिक निरीक्षण का अभियान चलाते हुये 16 थानों का किया गया आकस्मिक निरीक्षण
By manu Mishra
श्री सुधीर सक्सेना (भा.पु.से.) पुलिस महानिदेशक, म.प्र. के द्वारा प्रदेश के समस्त जिलों के पुलिस अधीक्षक एवं जोन/रेंज के अति. पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक को निर्देशित किया गया था कि दिनांक 05.06.2022 एवं 06.06.2022 की मध्यरात्रि 12 बजे से 5 बजे के बीच मे अपने जोन/जिले के किसी भी 01 पुलिस थाने का आकस्मिक निरीक्षण करेंगें।
पुलिस महानिरीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक अपने मुख्यालय से बाहर के जिले के पुलिस थाने का इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक अपने मुख्यालय के थानों को छोड़कर देहात/ग्रामीण क्षेत्र के पुलिस थाने का आकस्मिक निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान पुलिस थानों की कार्यवाही किस प्रकार की है देखेंगे। उपरोक्त निर्देशों के पालन मे जबलपुर जोन के अंतर्गत अति. पुलिस महानिदेशक/उप पुलिस महानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षकों के द्वारा निम्नानुसार 16 पुलिस थानों का आकस्मिक/औचक निरीक्षण (सरप्राईज चैक) किया गया:-
1-अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री उमेश जोगा (भा.पु.से.) द्वारा जिला सिवनी के 1- थाना धूमा, 2-लखनादौन
2-उप पुलिस महानिरीक्षक, जबलपुर रेंज श्री आर.आर.एस. परिहार (भा.पु.से.) द्वारा जिला कटनी के 1. स्लीमनाबाद, 2. माधवनगर
3-पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा जिल जबलपुर मे थाना 1. सिहोरा, 2. खितौला, 3. गोसलपुर
4-पुलिस अधीक्षक छिंदवाडा श्री विवेक अग्रवाल(भा.पु.से.) द्वारा जिला छिंदवाडा के थाना 1.जुन्नारदेव, 2.चांदामेटा, 3.परासिया, 4. चौरई
5-पुलिस अधीक्षक, नरसिंहपुर श्री विपुल श्रीवास्तव (भा.पु.से.) द्वारा जिला नरसिंहपुर के थाना 1. गाडरवाडा, 2. करेली
6-पुलिस अधीक्षक, सिवनी श्री रामजी श्रीवास्तव(भा.पु.से.) द्वारा जिला सिवनी के थाना 1. बरघाट, 2. कान्हीवाडा, 3. लखनवाडा
निरीक्षण के दौरान निम्नानुसार कार्यवाही की गई:-
⮚ सर्वप्रथम पुलिस थाने मे पहुॅचकर वहॉ की हवालात को आकस्मिक रूप से चैक किया गया, देखा गया कि थाने मे कोई आरोपी/संदेही अनाधिकृत रूप से हवालात में तो नहीं है।
⮚ पुलिस थाने मे लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों को चैक किया गया कि वे चालू हालात मे है अथवा नहीं।
⮚ रात्रि मे ही थाना प्रभारी को थाने मे तलब कर रिस्पांस टाईम देखा गया, थाना प्रभारी त्वरित रूप से थाना उपस्थित आए।
⮚ पुलिस थाने के अपराध/जरायम रजिस्टर को चैक कर थाना प्रभारी द्वारा की गई कायमी/विवेचनाओं एवं थाने के लंबित अपराध की जानकारी ली गई। थाना प्रभारियों को गंभीर अपराधों की कायमी एवं विवेचना स्वयं करने हेतु निर्देशित किया गया। चिन्हित प्रकरणों की समीक्षा की गई।
⮚ पुलिस थाने मे संधारित थाना क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम की वी.सी.एन.बी. से बेतरतीब (त्ंदकवउसल) 05-06 व्ही.सी.एन.बी. को निकालकर अवलोकन किया गया। झगडालू ग्राम की वी.सी.एन.बी. का अवलोकन किया गया। देखा गया कि पूर्व के वर्षो मे थाना प्रभारी द्वारा क्या टीप लगाई गई। उक्त ग्राम मे पंचायत एवं नगर परिषद चुनाव के दौरान कैसी कानून व्यवस्था रही।
⮚ निगरानी बदमाश रजिस्टर चैक किया जाकर फरार/सकूनत पर उपस्थित नहीं मिलने वाले निगरानी बदमाश का बी.सी. रोल जारी करने, ऐसे बदमाश जो पिछले कई वर्षों से सक्रिय नहीं हैं एवं वृद्ध हो गये हैं, उन्हें निगरानी से हटाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। ऐसे अपराधी/बदमाश जो गत वर्षों में थाना क्षेत्र में चोरी/नकबजनी मे गिरफतार हुए है उनके अपराधियों का रिकार्ड छांटकर नई निगरानी खोलने हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया।
⮚ सी.एम. हैल्प लाईन में दर्ज शिकायतों पर कार्यवाही की समीक्षा कर लंबिंत शिकायतों के शीघ्र निराकरण हेतु थाना प्रभारी को आवेदकों से स्वयं सम्पर्क कर वैधानिक कार्यवाही कर तत्काल निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया।
⮚ थाना परिसर का भ्रमण कर वहॉं रखे जप्तशुदा वाहनों, मोटर सायकल, बड़े वाहनों के शीघ्र निराकरण हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया।
⮚ थाने के एम0एल0सी0 रजिस्टर का भी अवलोकन किया गया। देखा गया कि थाने मे आने वाले घायल की प्रत्येक एम.एल.सी. को थाना प्रभारी द्वारा स्वयं देखकर मेडिकल परीक्षण के अनुसार मुकदमा कायम कर कार्यवाही की गई है अथवा नहीं।
⮚ आगामी नगर परिषद/पंचायत चुनाव के संबंध मे संबंध मे कानून व्यवस्था स्थिति की समीक्षा की गई। थाना क्षेत्र मे विभिन्न चरणों मे जनपद एवं ग्राम पंचायत के चुनाव के परिपेक्ष्य मे थाना प्रभारी को प्रत्येक ग्राम में भ्रमण कर कानून व्यवस्था की स्थिति का आंकलन कर झगड़ने वाले/विवाद करने वाले पक्षों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर बाउंड-ओव्हर कराने हेतु निर्देशित किया गया।
⮚ ज्ञात हो कि इसी प्रकार अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, जबलपुर जोन, जबलपुर द्वारा गत सप्ताह मे जोन के संमस्त जिला पुलिस अधीक्षक को पूरी रात्रि मे काम्बिंग गश्त कर वारंटियों को पकडने का अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया था जिसमें कुल 489 स्थाई/गिरफतरी वारंटी एवं 10 फरार आरोपी सहित 02 जिलाबदर आरोपी को पकड़ कर उन्हे न्यायालय पेश किया गया था। उक्त अभियान असामाजिक तत्वों की धरपकड के लिये चलाया गया था।
उपरोक्त कार्यवाही को आगे भी आकस्मिक रूप से की जावेगी जिससे पुलिस कार्यवाही मे सुधार परिलक्षित हो एवं आम जन को पुलिस से अपेक्षित वैधानिक कार्यवाही एवं न्याय की प्राप्त हो सके।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});









Users Today : 34
Users This Month : 752
Total Users : 235636
Views Today : 50
Views This Month : 869
Total views : 57905



