Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

अमेरिकी नौसेना ने लेजर हथियार से विमान को हवा में किया नष्ट

वाशिंगटन। अमेरिकी नौसेना ने एक हाई-एनर्जी लेजर हथियार का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है, जो विमान को हवा में ही नष्ट कर सकता है। यह परीक्षण प्रशांत महासागर में एक जंगी जहाज पर किया गया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो भी जारी की गई है। नौसेना के प्रशांत बेड़े ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की है। वीडियो में दिख रहा है कि युद्धपोत के डेक से एक तेज लेजर बीम निकल रही है। इस बीच लेजर बीम के सामने आने वाला ड्रोन जलने लगता है। प्रशांत बेड़े ने कहा कि लेजर हथियार ड्रोन या हथियारों वाली छोटी नौकाओं के खिलाफ भी काम में लाया जा सकता है। हालांकि नौसेना ने इसकी जानकारी नहीं दी कि यह परीक्षण कहां किया गया। नौसेना ने सिर्फ यह बताया कि परीक्षण 16 मई को प्रशांत महासागर में हुआ। नौसेना ने लेजर हथियार के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। हालांकि इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटजिक स्टडीज की 2018 की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस लेजर हथियार की पावर 150 किलोवॉट हो सकती है।
See also  जबलपुर में 10, झाबुआ में 5 देवास में 2 मरीज मिले
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights