Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

भारत में कोरोना संक्रमित संख्या 1.25 लाख पार पहुंची

नई दिल्‍ली । नई दिल्ली: देश में लॉकडाउन के बावजूद भी देश में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है. देश में पिछले 24 घंटों में संक्रमित मरीजों के 6654 नए मामले सामने आए हैं, जो एक दिन में अबतक सबसे ज्यादा मामले हैं. वहीं पिछले 24 घंटों में 137 लोगों की मौत हुई है.
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों को मुताबिक अबतक एक लाख 25 हजार 101 लोग संक्रमित हो चुके हैं. वहीं 3720 लोगों की मौत हो चुकी है. मंत्रालय ने बताया कि देश में 69,597 संक्रमित लोगों का उपचार चल रहा है, संक्रमित हुए 51,783 लोग अब स्वस्थ हो गए हैं और एक मरीज विदेश चला गया है।
देश में महाराष्ट्र में सर्वाधिक संख्या में लोग संक्रमित पाए गए हैं, जहां संक्रमण के 44,582 मामले हैं, इसके बाद तमिलनाडु में 14,753, गुजरात में 13,268, दिल्ली में 12,319 , राजस्थान में 6,494, मध्य प्रदेश में 6170 और उत्तर प्रदेश में 5,735 मामले सामने आए हैं।
कोरोना संक्रमण के पश्चिम बंगाल में 3332, आंध्र प्रदेश में 2709 और पंजाब में 2,029 हो गई है। संक्रमण के मामले बिहार में 2177, तेलंगाना में 1761, कर्नाटक में 1743, जम्मू-कश्मीर में 1,489 और ओडिशा में 1,189 तक मरीज हैं।
हरियाणा में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक 1,067 मामले सामने आए हैं, जबकि केरल में 732 मामले हैं। 308 लोग झारखंड में और 218 लोग चंडीगढ़ में वायरस से संक्रमित हुए हैं। असम में 259, त्रिपुरा में 175, हिमाचल प्रदेश में 168 मामले, उत्तराखंड में 153, छत्तीसगढ़ में 172 और गोवा में अब तक 54 मामलों की पुष्टि की गई है।
लद्दाख में कोविड‑19 के 44 मामले, जबकि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में संक्रमण के 33 मामले सामने आए हैं। मणिपुर में कोरोना वायरस के 26 मामले, पुडुचेरी में 26 और मेघालय में 14, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और दादरा- नगर हवेली में एक-एक मामला दर्ज किया गया है।
See also  मानो या ना मानो पूर्व जन्म के रहस्य भाग 1
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights