Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

कोलकाता जाने बनाया पास, फिर क्वारंटाइन सेंटर से भागा आगरा से लौटा युवक, खोज रही रायपुर पुलिस

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) में क्वारंटाइन सेंटर (Quarantine Center) से एक युवक के फरार होने का मामला सामने आया है. भागने वाले इस शख्स के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. युवक आगरा (Agra) से लौट था फिर उसे क्वारंटाइन किया गया था. लेकिन क्वारंटाइन सेंटर से ये युवक चकमा देकर भाग निकला है. धनेली गांव के सरपंच ने मामले की शिकायत मुजगहन थाना में दर्ज कराई है. मामला मुजगहन थाना क्षेत्र के धनेली गांव का है.
बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले आगरा में पढ़ाई कर रहा युवक अपने गांव धनेली आया था. इसे बाद उसे क्वारंटाइन करने के लिए गांव के ही एक स्कूल में रखा गया था. लेकिन युवक पंचायत को किसी भी तरह की सूचना दिए बगैर फरार हो गया है. मालूम हो कि कोरोना के संक्रमण को देखते हुए जिले में धारा 144 लागू है. जो भी नियमों का पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए हैं. यही वजह है कि फरार युवक के खिलाफ धारा 188 और 269 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
मेडिकल की टीम पहुंची तो हुआ मामले का खुलासा
दरअसल मामला ये है कि युवक ने रिश्तेदार को लाने के लिए कोलकाता जाने का कार पास बना था और वो फरार हो गया है. जब मेडिकल जांच करने वाली टीम पहुंची तो युवक नहीं मिला. इसके बाद उसे ढूंढने की कोशिश की गई. क्योंकि युवक को क्वारंटाइन किया गया था ऐसे में उसके गायब होने पर क्वारंटाइन सेंटर में गंभीर लापरवाही भी उजागर हो रही है. मामले में गांव के सरपंच की ओर से मुजगहन थाना में शिकायत की गई है. इसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है. मुजगहन थाना प्रभारी आरएन पांडे का कहना है कि युवक आगरा से लौटा था जिसके कारण क्वारंटाइन किया गया था. सरपंच की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.
See also  बुलंदशहर में साधुओं की हत्या पर गरमाई सियासत, उद्धव ने की सीएम योगी से बात
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights