Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

पकडी गई गुटखे की बड़ी खेप ,70 लाख का राजश्री गुटखा सहित ट्रक जप्त

भोपाल।
भोपाल के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित भगवती ट्रेडर्स से राजश्री गुटखा भरकर ग्वालियर जानें वाला ट्रक क्रमांक -HR- 38 R- 8888 से ग्वालियर के महावीर ट्रांसपोर्ट ले जाया जा रहा था। मुखबिर कि सूचना पर बिलखिरिया पुलिस नें उक्त ट्रक को रोककर तलासी ली जिसमें बोरों में राजश्री गुटखा होना पाया गया। जिसकी बाजारु कीमत लगभग 70 लाख रुपये  आंकी जा रही है। इस कार्यवाही में टीम लीडर उप निरीक्षक मेहताब सिंह, प्रधान आरक्षक शेर सिंह , आरक्षक अरुण कुमार , योगेन्द्र यादव , धर्मेन्द्र तिवारी , आकाश सिंह, संजय शर्मा नें महती भूमिका निभाई।आपको बता दें कि ट्रक चालक अजमेर सिंह को हिरासत में लेकर   दस्तावेज मांगे गये जो वह प्रस्तुत नहीं कर सका। ट्रक में 318 नग एवं 51 बोरियां भी तम्बाकू के पाये गये। सरकार द्वारा गुटखा, तम्बाकू कि बिक्री पर प्रतिबंध लगाये जानें के बाद लगातार इसकी कालाबाजारी की जा रही है जिस पर रोक लगानें को लेकर पुलिस पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है। 
See also  दैनिक पंचांग आज का शुभ पंचाग भारतीय ज्योतिष पंचांग  04 - Sep - 2022Jabalpur, India
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights