Breaking News

जबलपुर के चार नगर परिषदों के परिणाम घोषित:शहपुरा, पाटन, कटंगी और मझौली में भाजपा का परचम, कांग्रेस का चारों जगह से सूपड़ा साफ By manu Mishra 20 July 2022

जबलपुर के चार नगर परिषदों के परिणाम घोषित:शहपुरा, पाटन, कटंगी और मझौली में भाजपा का परचम, कांग्रेस का चारों जगह से सूपड़ा साफ

By manu Mishra 20 July 2022

जबलपुर के चार नगर परिषदों के परिणाम घोषित:शहपुरा, पाटन, कटंगी और मझौली में भाजपा का परचम, कांग्रेस का चारों जगह से सूपड़ा साफ


जबलपुर में कटंगी, मझौली, पाटन और शहपुरा नगर परिषद में हुए मतदान की मतगणना समाप्त हो चुकी है। चारों परिषद के 59 वार्डों के लिए 198 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे थे। भाजपा ने चारों नगर परिषदों में जीत दर्ज की हैं। वहीं कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो गया हैं।

पाटन नगर परिषद में भाजपा का कब्जा

पाटन नगर परिषद का परिणाम आ चुका है। पूर्व मंत्री अजय विश्नोई की विधानसभा पाटन की पाटन नगर परिषद पर भाजपा का कब्जा हो गया है। भाजपा ने यहाँ 15 में से 11 वार्ड जीते है जबकि 3 में कांग्रेस और 1 निर्दलीय है। नगर परिषद पाटन में वार्ड नंबर 5, 9 और 12 में कांग्रेस जीती है। वहीं पाटन के वार्ड नंबर 14 से भाजपा के महेंद्र सिंह ठाकुर सिर्फ 2 वोटों से जीते हैं। वार्ड नंबर 15 से 1 निर्दलीय बाकी वार्डों में भाजपा ने जीत दर्ज की है। नगर परिषद अध्यक्ष के लिए सबसे आगे गजेंद्र सिंह का नाम चल रहा है।

See also  गांजा की तस्करी में लिप्त आरोपी देशी पिस्टल एवं गांजे के साथ पकड़ा गया, देशी 1 पिस्टल, 1 कारतूस एवं 7 किलो गांजा कीमती 1 लाख रूपये का तथा मोबाईल जप्त By manu Mishra 22July 2022

शहपुरा नगर परिषद भी भाजपा के कब्जे में

शहपुरा नगर परिषद भी भाजपा के कब्जे में चला गया हैं। 15 वार्डो में से 11 में भाजपा , 3 निर्दलीय और 1 वार्ड पर ही कांग्रेस जीत दर्ज कर पाई हैं। वहीं भाजपा के विक्रांत सिंह शहपुरा के नगर परिषद के अध्यक्ष होंगे। भाजपा ने कांग्रेस विधायक संजय यादव की मेहनत पर पानी फेर दिया हैं।

मझौली नगर परिषद में भी भाजपा का कब्जा

इसी तरह नगर परिषद मझौली के चुनाव परिणाम भी आ गए है। पाटन विधानसभा की मंझौली नगर परिषद पर भी भाजपा ने कब्जा किया है। जिसमें भाजपा ने 9, कांग्रेस ने 4 तो निर्दलीय के 2 पार्षदों ने जीत दर्ज की हैं।

See also  थाना कुण्डम अन्तर्गत हुई वृद्ध की अंधी हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार By manu Mishra shramveerbharat news Jabalpur

X (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); X 

नगर परिषद कटंगी, पाटन व मझौली के 15 -15 वहीं नगर परिषद शहपुरा के 15 में से 14 वार्डो के पार्षदों के चुनाव के लिए डाले गए मतों की गणना हुई थी। शहपुरा नगर परिषद के वार्ड नंबर 5 से निर्विरोध प्रत्याशी चुना गया है।

इसके अलावा नगर परिषद कटंगी में भी मतों की गणना समुदायिक भवन कटंगी में, साथ ही नगर परिषद पाटन में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मतगणना हो चुकी है। जिसके बाद प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई हैं।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights