Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

इंदौर : नामी फिजिशियन डॉ. बीके शर्मा की कोरोना से मौत, Covid-19 ने ली अब तक 3 डॉक्टरों की जान

इंदौर. कोरोना (Corona) के हॉटस्पॉट (Hot Spot) बने मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) में कोविड-19 (Covid-19) के कारण एक और डॉक्टर की मौत हो गई है. शहर के चोइथराम अस्पताल में भर्ती डॉक्टर बीके शर्मा ने गुरुवार को अंतिम सांस ली. डॉक्टर बीके शर्मा शहर के तीसरे ऐसे डॉक्टर हैं, जिनकी कोरोना महामारी की वजह से जान गई है. उनकी गिनती शहर के सबसे अच्छे फिजिशियनों में kr जाती थी. उन्होंने इंदौर में पढ़ाई करने के बाद लंदन से डॉक्टर की डिग्री ली थी. चोइथराम अस्पताल प्रबंधन ने उनके निधन की पुष्टि की है.
बता दें कि इससे पहले इंदौर शहर में डॉक्टर शत्रुघ्न पंजवानी और आयुर्वेदिक डॉक्टर ओमप्रकाश चौहान का कोरोना के संक्रमण की वजह से निधन हो गया था. इंदौर में कोरोना संक्रमण के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं. 61 ऐसे मामले भी सामने आए हैं, जिनमें मरीजों की कोई भी ट्रैवल व कॉन्टेक्ट हिस्ट्री नहीं है.
जाने माने फिजिशियन थे डॉ. बीके शर्मा
इंदौर ks जाने माने जनरल फिजिशियन डॉ. बीके शर्मा का राजमोहल्ला में सबसे पुराना क्लीनिक है. 81 साल की उम्र में भी वह कई अस्पतालों में अपनी सेवाएं दे रहे थे. बताया जा रहा है कि इसी दौरान वह किसी संक्रमित मरीज के संपर्क में आ गए, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. पहले उन्हें यलो केटेगरी के अस्पताल में दिखाया गया, लेकिन सेहत में सुधार न होने के चलते उन्हें कोरोना के मरीजों के लिए चयनित रेड केटेगरी के चोइथराम अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उम्र ज्यादा होने की वजह से वह अपने आपको रिकवर नहीं कर पाए और उनकी मौत हो गई.

दिनों दिन तेज हो रहा संक्रमण
इंदौर में कोरोना का संक्रमण दिनों दिन तेज होता जा रहा है, देर रात जारी एमजीएम मेडिकल कॉलेज के मेडिकल बुलेटिन मुताबिक इंदौर जिले में 76 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं. पिछले 24 घंटे में कुल 599 सैंपल की जांच की गई, जिसमें से 521 सैंपल निगेटिव निकले और 76 पॉजिटिव आए. इसके बाद इंदौर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2850 पर पहुंच गई है. वहीं दो मरीजों की मौत की पुष्टि के बाद अभी तक कोरोना संक्रमण की वजह से मौतों का आंकडा़ 109 हो गया है. जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जड़िया के मुताबिक अब तक जिले में 27425 सैंपल की जांच की गई है, जिसमें से 2850 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं. जिनमें से 1461 पॉजिटिव मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है.
See also  सारा को लेकर हुई सैफ-करीना में लड़ाई, वजह जान चौंक जाएंगे आप
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights