Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

सिद्धार्थ लेक सिटी में वंदना का सम्मान, पुष्पवर्षा कर कॉलोनीवासियों नें किया स्वागत

भोपाल।
कोविड -19 की वैश्विक महामारी से जहां पूरा विश्व जूझ रहा है वहीं इस महामारी के दौर में लाखों ऐसे कोरोना वारियर्स हैं जो अपनी जान जोखिम में डालकर आम-जन की सेवा के साथ ही कोरोना संक्रमितों की सेवा में लगे हुये हैं, संकट की इस घड़ी में राजधानी भोपाल के सिद्धार्थ लेक सिटी कॉलोनी में रहनें वाली वंदना लोखंडे भी शामिल है जो अपनें घर व परिवार से दूर लगातार सेवायें दे रही हैं।
राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत वंदना कोरोना महामारी के इस दौर बीते कई दिनों से अपनी सेवायें दे रही हैं और इस सेवा काल के दौरान एहतियातन वो अपनें घर भी नहीं आ रही थी, कल रात 11 बजे वह अपनें घर आईं , आज सुबह 8 बजे जब वह फिर से कार्य में जानें लगीं तो कॉलोनी वासियों नें उनकी सेवा और कर्तव्यनिष्ठता को देखते हुये उनका तालिया बजाकर पुष्पवर्षा कर हौशला बढ़ाते हुये अभिनंदन किया, इस मौके पर वंदना की आंखे भर आईं और उन्होंने कहा कि आपके इस सम्मान से हम जैसे लाखों  कर्मचारियों, अधिकारियों को ऊर्जा मिलती है निश्चित ही हम इस महामारी के इस जंग को हरानें में कामयाब होंगे, वंदना नें सभी से अपील कर कहा कि यह बड़ा ही नाजुक वक्त है हम सबका का कर्तव्य है कि हम प्रशासनिक दिशानिर्देशों का पालन करें और एहतियात बरतें।
इस मौके पर कालोनी के नीरज अग्रवाल, संजय मुद्गल, सुंभेंदु दास, राजेश यादव ,पंकज नीमचे , शरद वाजपेई, एस एन सिंह, शुभ्रा दास, समीर मनोचा , कृष्णा मूर्ति जी, राजेन्द्र जैन, विजय प्रसाद, रंजीता जी, एम.के.श्रीवास्तव, आर.डी.वर्मा, पवार जी, गुप्ता जी सहित कॉलोनी के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, साथ ही कॉलोनी वासियों नें मिलकर यह भी निर्णय लिया कि कॉलोनी के मुख्य द्वार पर आनें- जानें वाले समस्त व्यक्तियों को कल से सेनेटाईज किया जायेगा, शुक्रवार सुबह 8 बजे कॉलोनी में सेवा दे रहे नगर निगम के सफाई कर्मचारियों और कचरा एकत्रित करनें वाले वाहनों के कर्मचारियों का भी स्वागत कर आभार व्यक्त किया जायेगा।
कार्यक्रम के संयोजक नीरज अग्रवाल नें कॉलोनी वासियों से अपील कर कहा है कि कल दिनांक 15 मार्च 2020 को सुबह 8 बजे सिद्धार्थ लेक सिटी कॉलोनी के मुख्य द्वार पर ज्यादा से ज्यादा लोग एकत्रित हों और सभी मॉस्क लगाकर आयें जिससे सोशल डिस्टेंशिंग का पालन करते हुये इन कोरोना वारियर्स का सम्मान और आभार व्यक्त किया जाये।
See also  दैनिक पंचांग आज पंचाग शुभ मुहूर्त 29 - Sep - 2022 Jabalpur, India
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights