Breaking News

कबाड़ में खड़े वाहनों में लगी आग, एक युवक जिंदा जला

जबलपुर। शनिवार की सुबह सिहोरा में सामने आए एक दर्दनाक हादसे से हड़कंप मच गया। दरअसल, यहां पुराने टाटा सूमो के अंदर सो रहा एक व्यक्ति जिंदा जल गया। आग की लपटों ने पास की एक दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते दुकान भी जलकर खाक हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

घटना सिहोरा के वार्ड नंबर-3 की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक लावारिस था। कई सालों से इलाके में खड़ी एक पुरानी टाटा सूमो में ही रह रहा था। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ था। आसपास से कूड़ा-कचरा और पन्नियां इकट्ठा कर गाड़ी में भरकर रखता था। लोगों ने बताया कि वह अक्सर गाड़ी के पास ही खाना बनाता और रात में उसी गाड़ी के अंदर सो जाता था।

See also  क्राइम ब्रांच एवं थाना गोहलपुर पुलिस की कार्यवाही, क्रिकेट का सट्टा खिलाते हुये 2 सटोरिये गिरफ्तार, 1 की तलाश, नगदी 1 हजार 50 रूपये, 7 मोबाईल, लैपटाप, बिना नम्बर की एक्सिस जप्त

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि कार में सो रहे व्यक्ति ने मच्छरों से बचने के लिए अगरबत्ती लगाई हुई थी, जिससे गाड़ी के अंदर पड़े कचरे में आग भड़क गई, और गहरी नींद में सो रहा व्यक्ति बाहर नहीं निकल पाया। सूमों काफी पुरानी बताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि गाड़ी के भीतर बड़ी मात्रा में पन्नियां और ज्वलनशील कचरा रखा होने के कारण आग तेजी से फैली। जब तक व्यक्ति बाहर निकलने की कोशिश करता, तब तक आग पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले चुकी थी। शख्स अंदर ही फंस गया। दम घुटने और बुरी तरह झुलसने से उसकी मौत हो गई।

Manu Mishra 1 shramveerbharat news
See also  MpGwalior: कॉलेज संचालक बेटे की अपहरण के बाद दिनदहाड़े हत्या, आरोपी पुलिस को नहीं बता पा रहा कि कहां फेंका शव
Author: Manu Mishra 1 shramveerbharat news

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights