
नई दिल्ली । सरकार द्वारा 25 मई से घरेलू यात्री सेवाओं को बहाल करने की घोषणा से विमानन कंपनियों के शेयर में 10 प्रतिशत तक की जोरदार तेजी देखने को मिली। इंटरग्लोब एविएशन के शेयर बीएसई में शुरुआती कारोबार के दौरान 9.88 प्रतिशत बढ़कर 1,002 के स्तर पर आ गए। स्पाइसजेट भी 4.88 प्रतिशत उछलकर 42.95 रुपए पर पहुंच गया। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा था कि घरेलू यात्री उड़ान सेवाएं 25 मई से फिर से शुरू हो जाएंगी। पुरी ने ट्वीट किया कि घरेलू उड़ानों का परिचालन 25 मई, 2020 से क्रमिक तरीके से फिर शुरू किया जाएगा। सभी हवाई अड्डों और विमानन कंपनियों को 25 मई से परिचालन के लिए तैयार रहने को सूचित किया जा रहा है। कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए भारत में 25 मार्च से सभी वाणिज्यिक यात्री उड़ानों को निलंबित कर दिया गया था।





Users Today : 3
Users This Month : 8
Total Users : 239386
Views Today : 5
Views This Month : 10
Total views : 62822



