जबलपुर। रसोई गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर सख्ती से लगाम लगाने कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार राजस्व, पुलिस एवं खाद्य विभाग की संयुक्त कार्यवाही रविवार को भी जारी रही। शहर में आधारताल तहसील के अंतर्गत रविवार को 11 घरेलू तथा 2 कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडरों को जप्त किया गया है।
संयुक्त कलेक्टर ऋषभ जैन के नेतृत्व में विजय नगर चौपाटी में की गई आकस्मिक निरीक्षण की कार्यवाही में व्यावसायिक इस्तेमाल पाये जाने पर तीन घरेलू रसोई सिलेंडर को जप्त किया गया है। वहीं, जयप्रकाश नगर आधारताल में हॉकर के निवास से दो कमर्शियल और एक घरेलू रसोई गैस सिलेंडर जप्त किये गये हैं।
आधारताल में अग्रवाल स्वीट्स से एक घरेलू रसोई गैस सिलेंडर, रानीताल स्थित जायका रेस्टारेंट से एक घरेलू रसोई गैस सिलेंडर, रानीताल में ही श्रीराम रेस्टारेंट से दो घरेलू रसोई गैस सिलेंडर तथा जय नगर स्थित अंशुल रेस्टारेंट से तीन घरेलू रसोई गैस सिलेण्डर व्यावसायिक इस्तेमाल पाये जाने पर जप्त किये गये हैं। कार्यवाही में प्रभारी आपूर्ति नियंत्रक प्रमोद मिश्र, नायब तहसीलदार राजेश मिश्रा, कार्यालिक मजिस्ट्रेट नीतू बागरी, कनिष्ठ आपूर्ति नियंत्रक राजधर साकेत एवं गुंजन सिंह शामिल थे।





Users Today : 15
Users This Month : 205
Total Users : 237063
Views Today : 17
Views This Month : 319
Total views : 59797



