Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

Jabalpur News: जिला सत्र न्यायालय में धमाके से मचा हड़कंप

जबलपुर। सोमवार को जिला न्यायालय परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कोर्ट नंबर 2 में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) के कक्ष के ठीक सामने अचानक जोरदार धमाका हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों और वहां मौजूद अधिवक्ताओं के अनुसार न्यायालय परिसर के भीतर फटने वाली यह वस्तु बम जैसी प्रतीत हो रही थी, जिसके फटते ही पूरे परिसर में हड़कंप की स्थिति बन गई।

बताया जा रहा है कि धमाका न्यायाधीश के कक्ष के बेहद करीब हुआ, जिससे कुछ समय के लिए न्यायालय परिसर में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद अधिवक्ता और न्यायालय स्टाफ तुरंत बाहर निकल आए और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित किया गया।

See also  आज का राशिफल दैनिक राशिफल मेष वृष मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ मीन मे क्या खास किसकी चमके गी किस्मत ज़रूर पढ़ें

इस घटना ने न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि जिस स्थान पर धमाका हुआ वह कोर्ट परिसर का संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। बताया जाता है कि घटना की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट के रजिस्ट्रार ने तत्काल संज्ञान लेते हुए पूरे परिसर के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के निर्देश दिए हैं।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights