Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक लाख 12 हजार के पार, अब तक 3435 की मौत

नई दिल्ली । देश में वैश्विक महामारी कोरोना के मरीजों की संख्या अब एक लाख 12 हजार के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5609 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1,12,359 पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में 132 मौतें दर्ज हुई हैं। साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 3435 तक पहुंच गई है। गुरुवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 63,624 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर यह है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3002 मरीज स्वस्थ हुए हैं। देश में 45,300 कुल मरीज स्वस्थ हो कर घर वापस जा चुके हैं।
राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना के मरीजों की संख्या और उनमें हुई बढ़ोतरी इस प्रकार से है-
अंडमान और निकोबार- 33, आंध्रप्रदेश में 2602(+70), अरुणाचल प्रदेश‑1, असम- 170(+28), बिहार‑1674(+176), चंडीगढ़-202(+2), छत्तीसगढ़- 115(+14), दिल्ली-11,088(+544), दादरा नगर हवेली- 1, गोवा-50(+4), गुजरात‑12,537(+397), हरियाणा-993(+29), हिमाचल प्रदेश- 110(+18), झारखंड‑231, कर्नाटक- 1462(+65), केरल ‑666(+24), मध्यप्रदेश- 5735(+270), महाराष्ट्र- 39,297(+2161), मणिपुर‑25(+16), मिजोरम‑1, मेघालय-14(+1), ओडिशा- 1052(+54), पुदुचेरी-18, पंजाब- 2005 (+3), राजस्थान- 6015(+170), तमिलनाडु- 13,191(+743), तेलंगाना- 1661(+27), त्रिपुरा-173, जम्मू-कश्मीर‑1390(+73), लद्दाख‑44(+1), उत्तरप्रदेश में 5175(+249), उत्तराखंड ‑122(+11), पश्चिम बंगाल में 3103(+142) मामलों की पुष्टि हो चुकी है।
See also  डब्ल्यूएचओ ने चेताया, हो सकता है कि कभी ना बने कोरोना वैक्सीन
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights