Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

उद्योग मंत्री ने किया समूहों की महिलाओं को बटेर और दाना का वितरण

सुकमा | उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा ने आज ग्राम पंचायत नागारास और सोनाकुकानार में 60 हितग्राहियों को बटेर और दाना का वितरण किया। महिलाओं को आजीविका के साधन उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए पशुपालन विभाग के बटेर पालन योजना से जोड़ा जा रहा है। मंत्री श्री लखमा ने अनुदान पर नस्ल सुधार के लिए नागारास और सोनाकुकानार के 10-10 हितग्राहियों को चार हजार का चेक दिया गया। उन्होंने मादा वत्स पालन योजना अन्तर्गत कृत्रिम गर्भधान से उत्पन्न बछिया के पालन पोषण के लिए गौवंशीय पशु नस्ल सुधार और कुपोषण से बचाव हेतु पशुपालकों के आर्थिक सुधार लाने के लिए सुकमा के 6 हितग्राहियों को 15-15 हजार रुपए दिया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा ने कहा कि इस योजना के तहत गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाली स्व-सहायता समूह की महिलाओं को बटेर सहित आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराया गया है। समूह बटेर पालन कर अपनी आय बढ़ा सकेंगे।
 मंत्री श्री कवासी लखमा ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गरीबी उन्मूलन के लिए निरन्तर कार्य किया जा रहा है। उन्न्त नस्ल के पशु के साथ ही मुर्गी पालन, बकरी पालन आदि गतिविधियों के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है।
See also  ब्रिटेन में एक जून तक जारी रहेगा लॉकडाउन, संक्रमण बढ़ा तो और सख्त की जाएंगी पाबंदियां : जॉनसन
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights