लंदन । यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने 1 जून तक लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। बोरिस जॉनसन ने कहा कि स्थिति अब तक नियंत्रण में नहीं है। इसलिए इस सप्ताह लॉकडाउन नहीं खोला जा सकता है। देश के नाम जारी संदेश में बोरिस जॉनसन ने कहा कि कुछ प्राइमरी स्कूल और दुकानें 1 जून से खुल सकेंगे।
उन्होंने कहा 1 जुलाई से कुछ पब्लिक प्लेस फिर से खुल सकेंगे। हालांकि, इस दौरान सभी को मास्क पहनना जरूरी होगा। जॉनसन ने कहा कि सरकार लॉकडाउन से बाहर आने की रणनीति बनाने के दबाव में है। ब्रिटेन में ही कोरोना के चलते 32 हजार मौते हो चुकी हैं। मौतों के मामले में ब्रिटेन अब सिर्फ अमेरिका से पीछे है और यूरोप में सबसे ज्यादा है।
पीएम बोरिस जॉनसन ने कहा कि अभी लॉकडाउन में जनता ने जो त्याग किया है, उसे बर्बाद कर देना एक पागलपन होगा। उन्होंने कहा कि संसद की ओर से एक कंडीशनल प्लान और उसकी जानकारी शेयर की जाएगी। जॉनसन ने कहा ब्रिटेन पूरे समय लेवल चार पर रहा है। सावधानीपूर्वक कदम उठाने के बाद हम लेवल तीन पर पहुंच सकते हैं। जॉनसन ने संकेत दिया कि अगर केस बढ़े तो पाबंदियां और बढ़ाई जा सकती हैं।

Users Today : 2
Users This Month : 7
Total Users : 239385
Views Today : 3
Views This Month : 8
Total views : 62820